लाइव न्यूज़ :

ऑडियो क्लिप में असफल छापेमारी को लेकर पुलिसकर्मी को फटकार लगाते सुने गए भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:23 IST

Open in App

जालना, 29 नवंबर महाराष्ट्र के जालना में एक गुटखा कारोबारी के यहां असफल छापेमारी को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गईं। इन क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर कथित तौर पर एक परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) आईपीएस अधिकारी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगा रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी गहूर हसन और परतुर थाना के प्रभारी आर पी ठाकरे ने 25 नवंबर को परतुर में एक व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा था।

यह छापेमारी इस सूचना के आधार पर की गई थी कि उसने गुटखे का स्टॉक जमा कर रखा है। गुटखा महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।

हालाँकि, यह जानकारी झूठी निकली और कोई गुटखा नहीं मिला, जिसके बाद परतुर के विधायक लोणिकर ने हसन को फोन किया, उन्हें असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और एक निर्दोष नागरिक को प्रताड़ित करने के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

लोणिकर ने अधिकारी को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा, जिसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी।

वॉयरल ऑडियो क्लिप में अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि पुलिस ने इस गलती के लिए उक्त व्यापारी से माफी मांगी है।

ऑडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर, गहूर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि छापेमारी एक मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी।

गहूर ने बताया कि सूचना गलत पाए जाने के बाद पुलिस ने व्यापारी से माफी मांग ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?