लाइव न्यूज़ :

मंत्री पद की शपथ लेने से पहले माता के दरबार पहुंचे कपिल मिश्रा, झंडेवालान मंदिर में की पूजा-अर्चना; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2025 09:58 IST

Delhi Cabinet Oath: रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है।

Open in App

Delhi Cabinet Oath: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। 27 सालों बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर अपना कब्जा जमा चुकी है। दिल्ली बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता बतौर सीएम पद की शपथ लेंगी वहीं, उनकी कैबिनेट में कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, सिरसा जैसे नेता शामिल है जो शपथ लेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा करोल बाग स्थित झंडेवालान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ रही और अन्य समर्थकों के साथ कपिल मिश्रा ने माता के दरबार में पूजा अर्चना की है। 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, ""मैं यहां (मंदिर में) कुछ मांगने नहीं आया हूं, मैं यहां आभार व्यक्त करने आया हूं। प्रधानमंत्री के पास इस शहर के लिए एक विजन है, हम इसे एक साथ लागू करेंगे।"

भाजपा नेता ने कहा, "हम सब मिलकर पीएम मोदी के विजन को लागू करेंगे। उन्होंने (आप) दिल्ली की जनता को धोखा दिया, जिसकी सजा उन्हें वोट की ताकत से मिली...आप और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच होगी। जनता की अदालत में फैसला आ चुका है, जल्द ही कानून की अदालत में भी फैसला आएगा।"

कपिल मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने पति के कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने उन्हें (कपिल मिश्रा को) अपनी टीम (दिल्ली में मंत्रिपरिषद) में शामिल किया है. दिल्ली के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा...यह सब भगवान के आशीर्वाद से हो रहा है।"

बता दें कि दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और कई एनसीपी सांसद भी इस समारोह में शामिल होंगे।

इस भव्य समारोह में 50 से अधिक फिल्मी सितारों, शीर्ष उद्योगपतियों और हिंदू संतों को भी आमंत्रित किया गया है।

टॅग्स :कपिल मिश्रदिल्लीDelhi BJPरेखा गुप्तावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र