लाइव न्यूज़ :

भाजपा जुटी चिराग पासवान पर सियासी लगाम लगाने को, रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2024 17:36 IST

सूत्रों की मानें तो सियासत में हाशिए पर पड़े पशुपति कुमार पारस को जल्द ही किसी राज्य का राज्यपाल या फिर किसी महत्वपूर्ण केंद्रीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

Open in App

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के द्वारा लिए जा रहे सियासी पैंतरे को नियंत्रित करने के जुगाड़ में भाजपा जुट गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-थलग पड़ गए चिराग के चाचा और रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस को अब भाजपा के द्वारा ज्यादा तवज्जो दिए जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सियासत में हाशिए पर पड़े पशुपति कुमार पारस को जल्द ही किसी राज्य का राज्यपाल या फिर किसी महत्वपूर्ण केंद्रीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

ऐसे में सियासत के जानकारों का मानना है कि भाजपा अगर पशुपति कुमार पारस को अहम जिम्मेदारी देती है, तो इससे उनका कद बढ़ेगा और वह सियासी प्लेटफॉर्म पर फिर से चिराग पासवान के बराबर खड़े हो जाएंगे। इससे भाजपा को चिराग पासवान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने चिराग पासवान को अहमियत दी, जबकि पशुपति कुमार पारस को एक भी सीट नहीं दिया गया था। जिसके चलते पारस पूरे लोकसभा चुनाव तक अलग-थलग पड़े रहे। वहीं, लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद चिराग पासवान को केन्द्र में मंत्री बना दिया गया। 

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलते ही चिराग पासवान ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। उन्होंने जातीय गणना सहित कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा को जोर का झटका लगा है। उधर राजद ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि भाजपा अब चिराग पासवान की पार्टी तोड़ेगी और लोजपा-रामविलास के 5 में से 3 सांसद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

इन सभी सियासी घटनाक्रमों के बीच भाजपा ने अब पशुपति कुमार पारस की पूछ बढा दी है। संभव है कि केन्द्र सरकार के द्वारा जल्द ही उनके लिए कोई सम्मानजनक जगह दे दी जाए। इससे बिहार की सियासत में चिराग पासवान को बैलेंस करने में भाजपा को सहूलियत होगी। 

बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में टूट हुई और 5 सांसद लेकर पशुपति पारस केंद्र में मंत्री बन गए थे। वहीं चिराग एकदम से साइडलाइन कर दिए गए थे। इसके बाद भी वह खुद को 'मोदी का हनुमान' बताते रहे। लेकिन अब यही हनुमान राम के लिए संकट बनते जा रहे हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीPashupati Kumar ParasBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र