Aloo Poori to Bengali Rasogulla: आज वोटों की गिनती जारी है और इस बीच BJP मुख्यालय का माहौल खुशनुमा है। सियासी हलचल के बीच, अंदर खाने-पीने की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। सुबह से ही कभी जलेबी बनाई जा रही हैं तो कहीं आलू-पूरी की खुशबू फैलनी शुरू हो गई थी, और अब मिठाई में बंगाली रसगुल्ले भी लाइन में लग चुके हैं। कार्यकर्ता और नेता पहुँचने शुरु हैं ऐसे में सबके लिए बढ़िया इंतज़ाम किया गया है, ताकि लंबे इंतजार के बीच कोई भूखा न रहे।
गिनती का तनाव तो है मगर माहौल में हल्की-सी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। कोई चाय के साथ नाश्ता कर रहा है, तो कोई प्लेट लेकर साथियों के साथ बातें करते हुए वक्त काट रहा है। कुल मिलाकर, ये दिन सिर्फ नतीजों का नहीं, बल्कि धैर्य और तैयारी का भी है, देखना दिलचस्प होगा की कौन बाजी मारेगा, दोपहर तक परिणाम आने का अनुमान है।