लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस को 148 करोड़ रुपये मिले: ADR

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:51 IST

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपये हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया

भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है । एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपये हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गयी थी।

एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की।’’ एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार