लाइव न्यूज़ :

कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर है बीजेपी, क्या भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा इसका फायदा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2022 18:36 IST

मामले में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत कर रहा है। ऐसे में भाजपा का मानना है कि कुढ़नी में मिली जीत के बाद बिहार में यह साबित हुआ है कि नीतीश कुमार का एनडीए से नाता तोड़ना एक बड़े वर्ग को रास नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला कर रही है। इस जीत पर पीएम मोदी ने भी बयान दिया है और कहा है कि ये आने वाले दिनों के लिए एक स्पष्ट संकेत है।ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा इस जीत को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी फायदा उठाना चाहेगी।

पटना: बिहार में कुढ़नी में भाजपा के जीत के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कुढ़नी में खुद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव प्रचार करने पहुंचे थे। दोनों नेताओं की ओर से पूरा जोर भी लगाया गया था। बावजूद इसके भाजपा ने यहां से जीत हासिल करने में कामयाबी पाई है। इसके बाद अब भाजपा जबर्दस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर है। 

एनडीए गठबंधन से अलग होने पर पहली बार भाजपा जदयू थी आमने-सामने

दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद यह पहला अवसर था, जब भाजपा और मआमने-सामने थी। इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की है। उन्होंने जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को हराया है।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार शाम में भाजपा कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान बिहार में भाजपा की कुढ़नी सीट पर मिली जीत का विशेष तौर पर जिक्र किया था। अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत है। 

सीएम नीतीश का एनडीए से नाता तोड़ना बड़े वर्गों को नहीं आया रास- भाजपा

इस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत कर रहा है। ऐसे में भाजपा का मानना है कि कुढ़नी में मिली जीत के बाद बिहार में यह साबित हुआ है कि नीतीश कुमार का एनडीए से नाता तोड़ना एक बड़े वर्ग को रास नहीं आया है। 

ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन इस मायने में भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हाल में ही बिहार के 2 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। गोपालगंज सीट को भाजपा जीतने में कामयाब रही थी। वहीं, बाहुबली अनंत सिंह के इलाके मोकामा में भी भाजपा ने कड़ी चुनौती पेश की थी। यह पहला मौका था, जब भाजपा वहां मजबूती से चुनाव लड़ रही थी। 

उपचुनावों की जीत को भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में उठाएगी फायदा

तीनों विधानसभा उपचुनाव में इतना जरुर देखा गया कि भाजपा ने महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। पहले मोकामा में भाजपा ने अपने बलबूते राजद को कड़ी टक्कर तो गोपालगंज में भाजपा की जीत हुई। अब कुढ़नी में मिली जीत से भाजपा नेताओं का मानना है कि यह राज्य में भाजपा की मजबूत होती पकड़ का संकेत है। ऐसे में इसका फायदा लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा लेना चाहेगी। 

अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रभावशाली प्रदर्शन रहा तो यह 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। यही कारण है कि कुढ़नी में भाजपा को मिली जीत के बाद भाजपा के साथ-साथ राजद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की जाने लगी है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र