लाइव न्यूज़ :

BJP Bihar Politics News: सम्राट चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर मेरे साथ न्याय किया!, पूर्व सांसद हरि मांझी ने कहा- तावड़े से मिलना था मुश्किल...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2024 17:50 IST

BJP Bihar Politics News: सम्राट चौधरी ने फोन तक नहीं उठाया, ना ही मिलने का समय मिला। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भी समय नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष को बहुत बहुत आभार।सम्राट चौधरी पर हरि मांझी ने एक और हमला अपने पुराने पोस्ट के साथ किया है।भाजपा जो मेरे लिये मेरी मां जैसी है उसने आज  न्याय किया है।

BJP Bihar Politics News: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हटाये जाने पर पार्टी के अंदर ही इस फैसले का न्याय बताया जा रहा है। डॉ. दिलीप जायसवाल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के पूर्व सांसद हरि मांझी ने बधाई देते हुए कहा कि दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष बनाने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं, आप बिहार भाजपा को नया आयाम देंगे। जो भाजपा के शुरू से साथ है, वही भाजपा की जात है। केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष को बहुत बहुत आभार।

वहीं, सम्राट चौधरी पर हरि मांझी ने एक और हमला अपने पुराने पोस्ट के साथ किया है। 18 मार्च के एक ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा है कि आज हमारी पार्टी भाजपा जो मेरे लिये मेरी मां जैसी है उसने आज  न्याय किया है। अब मैं ये पोस्ट हटा रहा हूं । मांझी ने 18 मार्च की पोस्ट में सम्राट चौधरी पर हमला बोला था।

उन्होंने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का खूब स्नेह मिलता रहता है, मैंने मेल किया फ़ौरन उसका जवाब और फ़ोन आया, वहीं विश्व  की सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा जी से मिलने का समय मांगा, उन्होंने समय दिया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने समय दिया, यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी ने दफ़्तर से रिस्पांस मिला।

वहीं मेरे प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने फोन तक नहीं उठाया, ना ही मिलने का समय मिला। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भी समय नहीं दिया। सम्राट चौधरी जी आप भाजपा कैडर को इज्जत नहीं देते है क्यूंकि आपको पता ही नहीं है भाजपा का स्वाँस कैडर है। मैं अपनी बात प्रदेश इकाई के समक्ष नहीं रख पाया।

वहीं तीसरे ट्विट में हरि मांझी ने हेलीकॉप्टर उड़ते हुए दिखाया और लिखा कि हेलीकॉप्टर उड़ गया या चल गया। उनका निशाना सम्राट चौधरी ही रहे जो अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी संबंधी कामों से अक्सर हेलीकॉप्टर की सवारी करते थे। हरि मांझी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है कि पार्टी ने आज न्याय किया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही हरि मांझी लगातार सम्राट चौधरी पर हमला बोल रहे हैं। हरि मांझी ने एनडीए को कुशवाहा वोट के नुकसान पर सम्राट चौधरी को लेकर कहा था कि हेलीकॉप्टर से घूमने वाले लोग अपनी जाति का वोट नहीं दिला पाए, वो कैसे नेता हैं? राजद और जदयू से होते हुए भाजपा में आए सम्राट को लेकर मांझी ने ये भी कहा था कि वो कोई दस पार्टी घूम के भाजपा में नहीं आए है, भाजपा में रहे है और रहेंगे और इसी पार्टी में मरेंगे भी।

टॅग्स :Bihar BJPनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?