लाइव न्यूज़ :

BJP 7th candidate list 2024: अमरावती से नवनीत राणा और चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट, भाजपा ने सातवीं सूची जारी की, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2024 20:26 IST

BJP 7th candidate list 2024: भाजपा ने 543 सीट में से 403 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट दिया। लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की।

BJP 7th candidate list 2024: राजनीतिक दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के लिए कमर कस ली है, जिसके कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग (ईसी) ने 16 मार्च को की थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा और कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट दिया है। भाजपा ने 543 सीट में से 403 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार घोषित किया। सात चरणों में चुनाव होगा। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच वोट पड़ेंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जबकि कर्नाटक के चित्रदुर्ग से वर्तमान सांसद ए नारायणस्वामी के स्थान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल को टिकट दिया है। राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज की थी।

उन्होंने इस चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) के नेता अनंतराव अडसुल को पराजित किया था। अडसुल फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हैं। कर्नाटक के चित्रदुर्ग से भाजपा ने वर्तमान सांसद नारायणस्वामी का टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री करजोल पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान के अलावा आयोग ने आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की है और इसके साथ 26 रिक्त सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार कार्यकाल के लिए प्रयास कर रहे हैं और स्वतंत्र भारत में जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। 

बीजद ने नौ लोकसभा और 72 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए नौ और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 72 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीट हैं। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ चार चरणों (13, 20,25 मई व एक जून को) में मतदान के साथ संपन्न होंगे।

पटनायक खुद गंजम जिले के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा के लिए घोषित किये गये 72 उम्मीदवारों में 13 नये चेहरे और 12 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। बीजद अध्यक्ष ने ज्यादातर मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक को फिर उम्मीदवार बनाया है। मल्लिक अपनी पारंपरिक सीट जाजपुर जिले में बिंझरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

जिन मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए फिर से टिकट दिया है उनमें शामिल हैंः जगन्नाथ सरका (बिसाम कटक), रीता साहू (बीजेपुर), अश्विनी पात्रा (जलेश्वर), प्रीति रंजन घराई (सुकिंदा), प्रफुल्ल सामल (कामाख्या नगर), निरंजन पुजारी (सोनेपुर), तुकुनी साहू (टिटलागढ़), राजेंद्र ढोलकिया (नुआपाड़ा), प्रदीप अमात (बौध), रणेंद्र प्रताप स्वैन (अठगाह), प्रताप देब (औल) और अतानु सब्यसाची नायक (महाकालपाड़ा)। बीजद महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास को संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

जहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान से होगा। ओडिशा के मंत्री सुदाम मरांडी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की का मुकाबला सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं निवर्तमान सांसद जुएल ओराम से होगा।

लोकसभा सीट के लिए अन्य उम्मीदवारों में लंबोदर नियाल (कालाहांडी), अंसुमन मोहंती (केंद्रपाड़ा), प्राजिप कुमार माझी (नवरंगपुर) और मनमथ राउतराय (भुवनेश्वर), कौशल्या हिकाका (कोरापुट) और रंजीता साहू (अस्का) शामिल हैं। पटनायक के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बिजय महापात्र के बेटे, जो हाल ही में बीजद में शामिल हुए थे, को पार्टी ने केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह, दिवंगत स्पीकर एसएन पात्रो के बेटे बिप्लब पात्रो को दीघापंडी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र