लाइव न्यूज़ :

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर लगाया मवालियों की भाषा बोलने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2024 17:58 IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। देश के अमन और चैन को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अगर जुड़ा रहेगा, तभी तरक्की करेगा और महान बनेगा।

Open in App

पटना: भाजपा नेताओं के बंटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि यह तो मवालियों की भाषा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। देश के अमन और चैन को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अगर जुड़ा रहेगा, तभी तरक्की करेगा और महान बनेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह जहर फैलाने वाली बात कर रहे हैं। बंटेंगे तो कटेंगे की जगह जुटेंगे या जुड़ेंगे कहना चाहिए। जुटेंगे तभी अमन-चैन रहेगा, देश तरक्की करेगा और महान बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर सकारात्मक सोच नहीं है। भाजपा नीत एनडीए की सरकार ने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। ये लोग पढ़ाई, दवाई, शिक्षा, रोजगार और गरीबी के बारे में बात नहीं करते हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि तोड़ना, नफरत फैलाना, कटना, बंटना ये सब मवालियों की भाषा है। देश टूटेगा तो सबको नुकसान होगा। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज की परिभाषा होनी चाहिए। जंगलराज का आकलन आंकड़ों से होता है। 

आंकड़े यह कह रहे हैं कि मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार, अपहरण, हत्या, बैंक लूट के अपराध हो रहे हैं। पुलिस की जांच सही नहीं हो पाती है, अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं। पुलिस अगर अपराधियों को अदालत तक लेकर भी चली जाती है तो उन्हें सजा नहीं दिला पाती है। यह सरकार की विफलता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो