लाइव न्यूज़ :

बिहार: लोकसभा चुनाव में यादव और राजपूत उम्मीदवारों ने दिखाया दमखम, अल्पसंख्यकों और ब्राह्मण ने बचाई ने भी बचाई साख

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2024 16:42 IST

भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (कायस्थ), महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (राजपूत),  पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह (राजपूत), मधुबनी से अशोक कुमार यादव (यादव), सारण से राजीव प्रताप रूडी (राजपूत), पश्चिम चंपारण से डॉक्टर संजय जायसवाल (वैश्य) ने चुनाव जीता है।

Open in App

पटना: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में 7 यादव, 6 राजपूत, एक कायस्थ, 2 ब्राह्मण, 4 कुशवाहा, 4 दलित, 2 अल्पसंख्यक, 3 भूमिहार, 3 अति पिछड़ा, 1 कुर्मी और 3 वैश्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसमें भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (कायस्थ), महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (राजपूत),  पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह (राजपूत), मधुबनी से अशोक कुमार यादव (यादव), सारण से राजीव प्रताप रूडी (राजपूत), पश्चिम चंपारण से डॉक्टर संजय जायसवाल (वैश्य) ने चुनाव जीता है।

इसी तरह भाजपा के ही टिकट पर उजियारपुर से नित्यानंद राय (यादव), मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी (अति पिछड़ा, सहनी),अररिया से प्रदीप कुमार सिंह (अति पिछड़ा), नवादा से विवेक ठाकुर (भूमिहार), दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर (ब्राह्मण) और बेगूसराय से गिरिराज सिंह (भूमिहार) ने चुनाव में बाजी मारी हैं। वहीं, जदयू के टिकट पर सबसे ज्यादा 3 अति पिछड़ा, 2 कुशवाहा, 2 यादव, 1 दलित, 1 राजपूत, 1 ब्राह्मण, 1 भूमिहार और 1 कुर्मी उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। जिसमें सीवान से विजय लक्ष्मी देवी (कुशवाहा), नालंदा से कौशलेंद्र कुमार (कुर्मी), वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार (कुशवाहा), मुंगेर से ललन सिंह(भूमिहार), बांका से गिरधारी यादव(यादव), भागलपुर से अजय मंडल( अति पिछड़ा) शामिल हैं। जबकि लोजपा(रा) की पार्टी से 3 दलित, 1 राजपूत और 1 वैश्य उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। 

इसमें हाजीपुर से चिराग पासवान (दलित), जमुई से अरुण भारती (दलित) और समस्तीपुर से शांभवी (दलित) ने जीत दर्ज की।  जबकि खगड़िया में राजेश वर्मा (वैश्य), वैशाली में वीणा सिंह (राजपूत) ने जीत हासिल की। वहीं,  जीतन राम मांझी (दलित) ने भी गया से जीत दर्ज की। उसी तरह राजद के टिकट पर 2 यादव, 1 राजपूत और 1 कुशवाहा ने जीत हासिल की। इसमें जहानाबाद में सुरेंद्र प्रसाद यादव (यादव), पाटलिपुत्र में मीसा भारती (यादव), औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा (कुशवाहा) और बक्सर में सुधाकर सिंह (राजपूत) जीते। जबकि कांग्रेस के टिकट पर किशनगंज से मोहम्मद जावेद, सासाराम सुरक्षित सीट से मनोज कुमार (दलित) और कटिहार से तारिक अनवर जीते हैं। वहीं, भाकपा-माले के टिकट पर आरा से सुदामा प्रसाद( वैश्य) और काराकाट से राजाराम सिंह (कुशवाहा) ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय पप्पू यादव (यादव) ने जीत हासिल की है।जी

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव परिणाम 2024बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र