लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: किस चरण में कितने सीटों पर होगी वोटिंग, यहां जानिए हर डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2020 13:56 IST

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इस बार चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव-2020 में इस बार तीन चरणों में होगी वोटिंगपहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कोरोना संकट के बीच इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Bihar Election 2020: किस चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा के लिए इस बार पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख इसके लिए 8 अक्टूबर होगी। साथ ही 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसमें अधिकतर नक्सल प्रभावित जिले हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर होगी। नाम 19 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। 

तीसरे चरण में 7 नवंबर को 15 जिलों में 78 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

बहरहाल, 65 सीटों पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कोई घोषणा नहीं की। निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव कराने के समय को लेकर कुछ राज्यों द्वारा बताई गई समस्याओं के संबंध में 29 सितंबर को समीक्षा बैठक के बाद लोकसभा की एक और विधानसभा की 64 सीटों के लिए उपचुनाव पर फैसला किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र