लाइव न्यूज़ :

Bihar Students West Bengal: हम कभी बंगाल में परीक्षा देने नहीं आएंगे?, कान पकड़ उठक-बैठक, सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल, देखें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 17:00 IST

Bihar Students West Bengal: गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं?

Open in App
ठळक मुद्देबिहारी छात्रों की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए बड़ा हमला बोला है।गुंडागर्दी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।क्या राहुल गांधी ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे?

Bihar Students West Bengal: बिहार से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए छात्रों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मसले पर गहरी आपत्ति जताई और ममता बनर्जी सरकार को घेरा है। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर बिहारी छात्रों की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं?

क्या ममता सरकार ने सिर्फ बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है? इधर, बिहार के स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए ममता बनर्जी सरकार से इस पूरे मामले की जांच कराने और छात्रों के साथ गुंडागर्दी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि क्या बिहारी अस्मिता का राग अलापने वाले तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी तथा इंडी गठबंधन के दल बिहारी छात्रों की पिटाई मामले में अपना मुंह खोलेंगे? क्या राहुल गांधी ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे?

मंगल पांडेय ने कहा है कि जिस पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षित किया जाता है, वहीं बिहार या देश के किसी दूसरे राज्य से परीक्षा देने गए छात्रों की पिटाई ममता सरकार की अराजकता और गुंडागर्दी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार और टीएमसी के गुंडे बेलगाम हो गए हैं।

गुंडागर्दी की हद यह है कि बिहार के दो छात्रों को सोते से जगा कर उनके साथ मारपीट की गई और परीक्षा देने के लिए पश्चिम बंगाल फिर कभी नहीं आने के लिए कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई गई। यह केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं बल्कि संविधान की मूल भावना पर भी प्रहार है।

बता दें कि वायरल वीडियो में दिखता है कि बिहार के कुछ परीक्षार्थी एक कमरे में सोए रहते हैं। उसी दौरान कुछ लोग उनके कमरे में पहुंचते हैं और उनसे बंगाली भाषा में सवाल पूछते हैं और कहते हैं कि बिहार से हो तो बंगाल में परीक्षा देने क्यों आए हो?

इस दौरान ये लोग बिहार के छात्रों से उनके कागजात मांगते हैं और मना करने पर उनकी पिटाई भी करते हैं। इस दौरान वे लोग बिहार के छात्रों को जेल भेजने की भी धमकी देते हैं। आखिर में ये लोग छात्रों से उठक-बैठक करवाकर उन्हें जल्द से जल्द बिहार लौटने की धमकी देते हैं।

टॅग्स :बिहारपश्चिम बंगालममता बनर्जीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र