लाइव न्यूज़ :

बिहार को विशेष राज्य का दर्जाः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के मांग पर भाजपा नेता संजय जायसवाल ने दिया दो टूक जवाब, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2022 20:25 IST

भाजपा ने कहा कि झारखंड, तेलंगना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्य इसकी मांग कर रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क करें.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी.कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय विकास आयोग को भेज दिया था. बिहार बल्कि देश के कई अन्य राज्य भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं.

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने आज यहां तक कह दिया कि देश में विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान ही नहीं रह गया है.

 

उन्होंने कहा है कानून के तहत और 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के कारण यह संभव नहीं है. डा, जायसवाल ने कहा कि झारखंड, तेलंगना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्य इसकी मांग कर रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क करें.

विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधि मंडल अगर प्रधानमंत्री से मिलने जाता है तो उसमें मैं भी चलने को तैयार हूं. उन्होंने आंध्र प्रदेश के हुए बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा जब आंध्र और तेलंगाना का बंटवारा हुआ तब केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी.

बाद में इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार ने संसद में ही वादा किया, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर सकी. उस समय आंध्र के विशेष दर्जे की मांग को कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय विकास आयोग को भेज दिया था. 14वें वित्त आयोग के प्रविधानों का जिक्र करते हुए डा. जायसवाल ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने जो निर्णय लिया है, उसमें देश में विशेष राज्य का प्रवाधान समाप्त हो गया है.

न सिर्फ बिहार बल्कि देश के कई अन्य राज्य भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें ख़ुशी होगी कि बिहार को जितना ज्यादा मिले. दरअसल, जदयू की ओर से लगातार ललन सिंह ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. जदयू की ओर से हाल के दिनों में कई बार केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की गई है.

पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को भी इसके पक्ष में बयानबाजी की थी. वहीं सत्ताधारी भाजपा ने इस मुद्दे पर न तो जदयू की मांग का विरोध किया है और ना ही खुलकर समर्थन. वहीं विपक्षी दल राजद ने जदयू के सुर में सुर मिलाकर बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए केंद्र पर दवाब बनाने की मांग की है.

वहीं, ललन सिंह ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि हम भाजपा से नहीं देश के प्रधानमंत्री से विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इस मांग को जायज बताते हुए नीति आयोग की रिपोर्ट का भी हवाला दिया.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र