लाइव न्यूज़ :

Bihar: 'जो सबकी राय बनेगी उसके बाद ही कुछ तय होगा', तेजस्वी यादव ने इंडिया ब्लॉक को लेकर कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2024 15:15 IST

कोलकाता रवाना होने से पहले टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव खुलकर कुछ बोलने से बचते दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को कोलकाता के लिए रवाना हुएममता बनर्जी के बयान को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव खुलकर कुछ बोलने से बचते दिखेहालांकि उन्होंने कहा कि इसका फैसला सबको मिलकर लेना है

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को कोलकाता के लिए रवाना हुए। वहीं, कोलकाता रवाना होने से पहले टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव खुलकर कुछ बोलने से बचते दिखे। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका फैसला सबको मिलकर लेना है। जो सबकी राय बनेगी उसके बाद ही कुछ तय होगा। हम लोगों (राजद) ने इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। हमारे समझ से इंडिया गठबंधन में जितने भी सीनियर नेता हैं, उनमें कोई भी आए उसमें किसी बात की आपत्ति नहीं है।

इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल पा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभ्यर्थियों पर लाठी चली है। ये लाठी डंडे वाली सरकार है। बिहार में अफसरशाही पूरे चरम पर है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हम आज भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी स्पष्ट कीजिए, जो नौजवान जो परेशान हैं सर्वर डाउन होने के कारण लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म नहीं भरा सर्वर डाउन होने की वजह से तो इसमें दोषी छात्र-छात्राएं नहीं हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि आपको उनको मौका देना चाहिए सर्वर एक दो दिन के लिए खोला जाए ताकि वो लाखों अभ्यर्थी फॉर्म भर सकें। वहीं जब तेजस्वी से पूछा गया कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि आप उकसाने का काम कर रहे हैं, आग में घी डालने का काम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हम जनता की, नौजवानों की सवाल उठा रहे हैं। 10 दिन से नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं तब आयोग ने क्यों नहीं क्लियर किया। पहले बताना चाहिए था, लाठी मारने के बाद बता रहे हैं। 

दरअसल, बीते 6 दिसंबर को पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीजार्च किया। अभ्यर्थियों पर हुए लाठीजार्च से विपक्ष के नेता लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र