लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक बार फिर जान की दुश्मन बनी शराब! सीवान में 3 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2023 11:02 IST

मालूम हो कि घटना सीवान के नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव और भोपतपुर गांव की है। यहां से जिला प्रशासन को संदिग्ध रूप में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान में जहरीली कथित जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत 7 की हालत गंभीर है। मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी देर रात अस्पताल में पीड़ितों का हाल लेने पहुंचे। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीवान:बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कई लोगों की जिंदगियां उनसे छीन ली है। मामला सीवान का है जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण 10 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिसके बाद इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोगों का इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ये सभी मौते जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है। 

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन हरकत में आए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच के बाद ही ये साफ होगा कि मरने वालों की मौत जहरीली शराब से हुई है या किसी अन्य वजह से हुई है। 

10 लोगों की हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, घटना बीते रविवार की है। जब अचानक एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इतने लोगों के संदिग्ध रूप से बीमार होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय देर रात अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बाकी लोगों का इलाज जारी है। मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। 

मालूम हो कि घटना सीवान के नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव और भोपतपुर गांव की है। यहां से जिला प्रशासन को संदिग्ध रूप में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। डीएम अमित कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। हमने जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। रात साढ़े 12 बजे तक 10 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत रास्ते में ही हो गई थी। 

आपको बताते चले कि बिहार में ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में जहरीली शराब पीने से करीब 70 लोगों की मौत हो गई थी। एक साथ इतनी मौतों के कारण जनता से लेकर प्रशासन तक सनसनी मच गई थी। जहरीली शराब पीने से मौत की ये मामला छपरा जिले में हुआ था, जिसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र