लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीतामढ़ी जिले में लोग निकले थे मॉर्निंग वॉक पर, सड़क पर बिखरी मिली चांदी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2019 03:10 IST

इस घटना ने भारतीय व नेपाली करेंसी के अलावे सोना चांदी की तस्करी में शामिल स्थानीय समेत परिहार प्रखंड के आसपास के गांव के लोगों की संलिप्तता को स्पष्ट कर दिया है. हालांकि, नेपाल सीमा से सटे होने के चलते तस्करी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए लाट्री लग गई.सेहत का लाभ लेने के लिए सड़क पर टहलने निकले लोगों को सड़क पर बिखरा पड़ा चांदी का दाना मिल गया.

बिहार में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए लाट्री लग गई. दरअसल, सेहत का लाभ लेने के लिए सड़क पर टहलने निकले लोगों को सड़क पर बिखरा पड़ा चांदी का दाना मिल गया. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इन लोगों के लिए आज दिन बहुत ही शुभ साबित हुआ. सुरसंड के स्थानीय मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर से परिहार जानेवाली सड़क पर बराही पंचायत भवन तक करीब तीन किलोमीटर में चांदी का बुनियानुमा दाना बिखडा पड़ा था. 

सुबह की सैर पर निकले लोगों के लिए और इससे शुभ क्या हो सकता था, देखते ही देखते लोगों ने टहलना छोड़कर सड़क पर गिरे हुए चांदी के दाना को चुनने लगे. करीब तीन किलोमीटर में गिरे चांदी के दाना को चुनने के लिए लोगों का हुजूम सड़क पर उतर गया. लग रहा था जैसे आसमान से चांदी के दाना की बारिश हुई हो. लोगों ने डेढ़ सौ ग्राम से आधा किलो तक चांदी के गिरे हुए दाना को चुनने में सफल हुए.

वहीं, लोगों का मानना है कि किसी तस्कर का बाइक पर लदी चांदी का बोरी फट जाने से सड़क पर यह दृश्य देखने को मिला है. इस घटना ने भारतीय व नेपाली करेंसी के अलावे सोना चांदी की तस्करी में शामिल स्थानीय समेत परिहार प्रखंड के आसपास के गांव के लोगों की संलिप्तता को स्पष्ट कर दिया है. हालांकि, नेपाल सीमा से सटे होने के चलते तस्करी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी ने बताया कि जिन लोगों को सड़क पर गिरे हुए चांदी का जो दाना मिला है वह सबसे उत्तम किस्म का चांदी माना जाता है. मॉर्निंग वॉक से लौट रहे पूर्व मुखिया शोभित राउत व अन्य कई लोगों का मानना है कि भारतीय व नेपाली करेंसी के अलावे सोना चांदी की तस्करी में शामिल तस्कर हाल के दिनों में देखते-देखते फकीर से अमीर हो गये हैं. बावजूद सीमा पर तैनात एसएसबी व स्थानीय पुलिस प्रशासन तस्करों पर नकेल कसने में अक्षम साबित हो रहे हैं. इस तरह से आज चांदी को चुनने वाले भी धन्य हो गये.

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?