लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले 45 डीएम का तबादला, पटना, गयाजी, दरभंगा के जिलाधिकारी यहां से वहां, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 11:07 IST

साल 2011 बैच के अधिकारी एवं गयाजी के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया।मयंक वरवड़े को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल और राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई जिलाधिकारियों (डीएम) समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में, बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 31 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया। इसके अलावा, राज्य सरकार ने महादलित आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नयी नियुक्तियां कीं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एवं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया। साल 2011 बैच के अधिकारी एवं गयाजी के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

पटना प्रमंडल के पूर्व आयुक्त मयंक वरवड़े को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया। अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल और राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने विश्वनाथ ऋषि को महादलित आयोग का अध्यक्ष जबकि देवेंद्र कुमार को अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनुसूचित जाति आयोग के नये सदस्य ललन राम, रूबल रविदास और संजय कुमार हैं। वहीं, राम नरेश कुमार और ईश्वर रजक को महादलित आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बिहार में 11 आईएएस और छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने नौकरशाही में बड़े बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। अलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई। इनके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

आईएएस अधिकारी अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि गुंजन सिंह को भोजपुर का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और शुभम कुमार को भागलपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शैलजा पांडे को समस्तीपुर का नया डीडीसी, जबकि शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी एक अलग अधिसूचना में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

जबकि राकेश कुमार सिन्हा को सतर्कता ब्यूरो का नया एसपी बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, पंकज कुमार आर्थिक अपराध इकाई के नये एसपी होंगे, जबकि मनीष कुमार सिन्हा अब विशेष शाखा में एसपी (सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य की नौकरशाही और पुलिस में फेरबदल इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

टॅग्स :IASपटनाPatnaIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा