लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जदयू में शामिल पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 21:25 IST

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने राम का पार्टी में स्वागत किया और दावा किया कि "कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार विधायक रह चुके राम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।अशोक राम का समाज के सभी वर्गों पर गहरा प्रभाव है। जमीनी स्तर से जुड़ाव निश्चित रूप से जदयू के लिए फायदेमंद साबित होगा।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद (यू) में शामिल हो गए। अशोक राम ने आरोप लगाया कि पार्टी में ‘‘दलितों की अनदेखी’’ की जा रही है, जिसके साथ उनका करीब चार दशक का जुड़ाव रहा है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने राम का पार्टी में स्वागत किया और दावा किया कि "कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। इसके कई नेता अभी भी हमारे संपर्क में हैं।’’ कई बार विधायक रह चुके राम बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

झा ने कहा, ‘‘अशोक राम का समाज के सभी वर्गों पर गहरा प्रभाव है। उनका जमीनी स्तर से जुड़ाव निश्चित रूप से जदयू के लिए फायदेमंद साबित होगा। दलितों के प्रति कांग्रेस पार्टी का व्यवहार और उनकी स्वीकार्यता जगजाहिर है।"

जदयू में शामिल होने के बाद, राम ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक दूरदर्शी नेता हैं और वह जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कांग्रेस ने राम के जदयू में शामिल होने की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह "घोर अवसरवादी" हैं। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारनीतीश कुमारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र