लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस एनडीए का हिस्सा नहीं, चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2024 16:35 IST

Bihar Politics News: अरुण भारती ने शिक्षकों को लेकर अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि छात्रों और अभ्यर्थियों पर जो लाठीचार्ज हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति कुमार पारस की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। अभ्यर्थियों का पक्ष लेते हुए कहा कि कोई जब परेशान होता है, तभी सड़क पर आता है।ऐसा माना जा रहा है कि तरारी सीट से सुनील पांडेय को टिकट मिल सकता है।

Bihar Politics News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद एवं चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने यह कहकर सियासी हलचल बढा दी है कि रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस अब एनडीए का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल, मंगलवार को अरुण भारती पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि अगर पशुपति कुमार पारस को एनडीए में शामिल होना है तो उन्हें पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से बातचीत करनी होगी। चिराग से मिलकर ही बात बन पाएगी।

हालांकि पशुपति कुमार पारस की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। इस दौरान अरुण भारती ने शिक्षकों को लेकर अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि छात्रों और अभ्यर्थियों पर जो लाठीचार्ज हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए। उनकी बातों को मान लेना चाहिए।

अरुण भारती ने अभ्यर्थियों का पक्ष लेते हुए कहा कि कोई जब परेशान होता है, तभी सड़क पर आता है। ऐसे में उन पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए, ये गलत है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने रालोजपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि तरारी सीट से सुनील पांडेय को टिकट मिल सकता है।

वहीं दूसरी ओर पशुपति कुमार पारस भी विधानसभा उपचुनाव में तरारी सीट पर दावा ठोक रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पारस अब भी एनडीए से तरारी सीट की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर अरुण भारती ने कहा कि एनडीए में केवल पांच दल ही हैं। इसके अलावा एनडीए में कोई और दल नहीं है तो दूसरे की बात छोड़ दीजिए।

टॅग्स :बिहारचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीPashupati Kumar Paras
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र