लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: पशुपति कुमार पारस ने लालू यादव से की मुलाकात, महागठबंधन का बन सकते हैं हिस्सा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2025 15:31 IST

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए में तरजीह नहीं मिलने के कारण पारस नाराज चल रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद पारस ने कहा था कि वो एनडीए के हिस्सा हैं। वहीं अब पारस के द्वारा लालू यादव का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद यह माना जा रहा है कि वह एनडीए को बड़ा झटका देते हुए महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे पारस रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पर पहुंचेदोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे, जबकि पारस के साथ पूर्व सांसद प्रिंस पासवान भी थे

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सियासत गरमाने लगी है। इसी कड़ी में कभी एनडीए के सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। पारस रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। जबकि पारस के साथ पूर्व सांसद प्रिंस पासवान भी थे। बता दें कि 15 जनवरी को लालू यादव पशुपति कुमार पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे। 

उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति कुमार पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में दोनों के बीच हुई मुलाकात को अहम मानी जा रही है। इस दौरान लालू यादव और उनके बीच में किन बातों को लेकर चर्चा हुई, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव ने पत्रकारों को बताया कि पशुपति कुमार पारस और लालू यादव में क्या बातचीत हुई। 

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक बात है पशुपति कुमार पारस राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति हैं और लालू यादव से उनकी मुलाकात हो रही है तो निश्चित तौर पर राजनीतिक मुलाकात होगी। पशुपति कुमार पारस बिहार में लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर अगर महागठबंधन-इंडिया गठबंधन में आते हैं तो आते के इसका फायदा होगा। वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात से सियासी हलचल तेज है। 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए में तरजीह नहीं मिलने के कारण पारस नाराज चल रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद पारस ने कहा था कि वो एनडीए के हिस्सा हैं। वहीं अब पारस के द्वारा लालू यादव का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद यह माना जा रहा है कि वह एनडीए को बड़ा झटका देते हुए महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। 

वहीं, सियासी गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि पारस को लालू यादव ने ऑक्सीजन दे दिया है। मोदी सरकार-2 में केंद्रीय मंत्री बनकर पारस ने चिराग पासवान को जो घाव दिया था, उसकी भरपाई लालू यादव का सकते हैं। सियासी गलियारे में चर्चा है कि लालू यादव ने सुरजभान सिंह और पशुपति कुमार पारस दोनों को बड़ा टास्क दिया है। 

लालू के इस टास्क से लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को घेरा जाएगा। इसके तहत मुंगेर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, नवादा, जमुई और हाजीपुर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया जाएगा। 

बता दें कि एनडीए में पशुपति कुमार पारस की जगह चिराग पासवान को तरजीह दी गई, इससे वे नाराज चल रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद भी पारस एनडीए में बने रहे। इस दौरान नीतीश सरकार ने वो बंगला भी छीन लिया, जिसमें उनकी पार्टी का कार्यालय था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बंगले को भी चिराग पासवान की पार्टी को सौंप दिया।

टॅग्स :Pashupati Kumar ParasबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र