लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 13:33 IST

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय चौधरी और विधान पार्षद संजय गांधी के द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा गया, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य थी। संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा सौंप दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय चौधरी और विधान पार्षद संजय गांधी के द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा गया, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।

विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं, इसलिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य थी। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा।

वहीं, संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी को रविवार (29 मार्च) को अचानक से असम जाना पड़ा था। इस कारण से वह कल ही मुझे अपना इस्तीफा पत्र सौंपकर गए थे। उसे आज समय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार जी को सौंप दिया गया।

वहीं, राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद और भाजपा के राष्ट्री अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा देने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा।

इसबीच बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से आज सुबह उनके आवास पर ही शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। वहीं, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संवैधानिक नियमों के अनुसार नीतीश कुमार चाहें तो अगले छह महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। यह प्रावधान तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति सदन का सदस्य न होते हुए भी मुख्यमंत्री पद संभाल रहा हो।

इसी बीच नितिन नबीन ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि मां भले अब उनके साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और एहसास हमेशा उनके जीवन में मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक मां साथ हों, उन्हें पूरा सम्मान और समय देना चाहिए, क्योंकि मां जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती हैं।

उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को एक साथ दो सदनों की सदस्यता रखने की अनुमति नहीं होती, इसलिए 14 दिनों के भीतर एक पद से इस्तीफा देना आवश्यक होता है। इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ी है।

उधर, सोमवार सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज रही। इस दौरान ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। करीब 10:30 बजे संजय गांधी उनका इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

चर्चा है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बदलाव संभव है। कुछ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं, तो भाजपा राज्य में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बाहर जाते समय केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।

टॅग्स :बिहारBJPनीतीश कुमारपटनाजेडीयूबिहार समाचारBihar BJPBihar news
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र