लाइव न्यूज़ :

निजी प्रैक्टिस पर रोक, सरकारी डॉक्टरों पर नीतीश सरकार कसेगी शिकंजा, विचार विमर्श को लेकर गठित की कमेटी 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2026 15:11 IST

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर केके मणी को भी सदस्य के रूप में रखा गया है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉक्टर रोहित कुमार सदस्य और आइजीआइएमएस के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ विभूति प्रसाद सिंह को भी सदस्य बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब स्वास्थ्य विभाग इस पर काम करना शुरू कर दिया है।मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया है।

पटनाः बिहार सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टरों द्वारा की जा रही निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण रोक लगाने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब स्वास्थ्य विभाग इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

इसके लिए एक हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें चिकित्सकों के संघ को भी रखा गया है। सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक जैसा कदम 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति बढ़ाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि सुलभ स्वास्थ्य सुरक्षित जीवन के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सकों को अलग से प्रोत्साहन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सरकारी चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाना है।

नीतिगत मामलों में विचार विमर्श को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख (नर्सिंग एवं रोग नियंत्रण) डॉक्टर रेखा झा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। पीएमसीएच के अधीक्षक भी कमेटी में होंगे। जबकि एनएमसीएच के प्राचार्य सदस्य होंगे।

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर के. के. मणी को भी सदस्य के रूप में रखा गया है। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉक्टर रोहित कुमार सदस्य और आइजीआइएमएस के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ विभूति प्रसाद सिंह को भी सदस्य बनाया गया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र