लाइव न्यूज़ :

लालटेन से एलईडी युग?, सीएम नीतीश कुमार बोले-सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को बढ़ावा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2026 16:55 IST

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी और नितिन नबीन के कंधे पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविकास की जगह सिर्फ राजनीति और विवाद होते थे।सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया।सरकार बनने के बाद बिहार में सभी वर्गों के लिए काम हुआ।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का समापन गुरुवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में हो गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने राज्य को पीछे धकेल दिया था। उस दौर में विकास की जगह सिर्फ राजनीति और विवाद होते थे, यहां तक कि सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में सभी वर्गों के लिए काम हुआ। राज्य में विकास की नई संस्कृति शुरू हुई और हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ उठाने को कहा, जिसके बाद मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी और नितिन नबीन के कंधे पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की जमकर सराहना की। इस दौरान नितिन नबीन थोड़ी देर के लिए भावुक होते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों कि वजह से आज बिहार गाली नहीं बल्कि सम्मान है। नीतीश कुमार ने बिहार को अंधकार से निकाला है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में उत्सव जैसा माहौल है और राज्य लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय बिहार में निराशा का माहौल था, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद मुख्यमंत्री के साथ काम करने का मौका मिला, जिससे उन्होंने काफी कुछ सीखा।

नितिन नबीन ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को “लालटेन युग से एलईडी युग” तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अब तक जो विकास हुआ है, उसे आने वाले समय में और तेज किया जाएगा। नितिन नबीन ने कहा कि बिहार को डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बिहार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गंगा पर बने कई पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं। नितिन नबीन ने कहा कि बिहार में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

“नया बिहार” बन रहा है और इसके लिए राज्य हमेशा नीतीश कुमार का ऋणी रहेगा। अपने संबोधन में नितिन नवीन ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और केवल घर तक सीमित नहीं रहकर राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। नितिन ने ‘समृद्धि यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की यात्राएं जनता से जुड़ने और विकास को जमीन पर उतारने का माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

सभी नेताओं के संबोधन के बाद अंत में फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पोडियम पर आए और उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनाNitin Nabinनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र