लाइव न्यूज़ :

हिंदू शिव भवानी सेना ने राजद विधायक की जीभ काटने पर 10 लाख इनाम देने किया ऐलान!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2024 16:29 IST

Bihar News: "मां सरस्वती का फतेह बहादुर कर रहे हैं अपमान, तेजस्वी मौन रहकर हिंदू को गाली दिलाने का कर रहे काम।"

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू शिव भवानी सेना अपने निधी कोष से 10 लाख रुपए इनाम देगी और उसका अभिनंदन करेगी।फतेह बहादुर के जीभ काटने वाले को 10 लाख के इनाम की घोषणा कर जगह-जगह पोस्टर लगाया है।राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं गीदड़ भभकियों से नहीं डरता।

Bihar News: राजद विधायक फतेह बहादुर मंदिर और भगवान को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे है। वहीं अब पटना में एमएलए फ्लैट के पास हिंदू शिव भवानी सेना की ओर से एक पोस्टर लगवाया गया है और फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की गई है। पोस्टर में फतेह बहादुर सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है।

वहीं पोस्टर में लिखा गया है कि,"मां सरस्वती का फतेह बहादुर कर रहे हैं अपमान, तेजस्वी मौन रहकर हिंदू को गाली दिलाने का कर रहे काम।" फतेह बहादुर की जीभ काटने वाले को हिन्दू शिव भवानी सेना अपने निधी कोष से 10 लाख रुपए इनाम देगी और उसका अभिनंदन करेगी।

इसी बीच हिन्दू विरोधी बयानबाजी को लेकर हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता ने फतेह बहादुर के जीभ काटने वाले को 10 लाख के इनाम की घोषणा कर जगह-जगह पोस्टर लगाया है। वहीं राजद विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं गीदड़ भभकियों से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बहुजन समाज और महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

फतेह बहादुर ने कहा कि जो समाजवादी विचारधारा के लोग हैं वह इस बात को समझ लें की शिक्षा और अंधविश्वास में हमें शिक्षा की तरफ जाना है या अंधविश्वास की तरफ जाना है। जब 1848 में सावित्री बाई फुले और ज्योतिबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाई थी तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली थी, लेकिन अपने अभियान को जारी रखा था। मैं भी शिक्षा की बात करता रहूंगा।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र