लाइव न्यूज़ :

बिहार में पुरुष मतदान प्रतिशत 62.8 और महिला वोटिंग 71.6 फीसदी?, 14 नवंबर को मतगणना और बहुमत के लिए चाहिए 122 विधायक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2025 16:07 IST

पटनाः चुनाव से पहले जिस तरह लाखों महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए, उसने भी महिलाओं को एनडीए की तरफ मोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बार राज्य में कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ।1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद अब तक का सबसे अधिक है। चुनाव में पहले चरण में 65.08 फीसदी और दूसरे चरण में 68.76 फीसदी मतदान हुआ।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव ने इतिहास का सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत दर्ज किया है। बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस चुनाव में कुल 66.91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह न केवल पिछले सभी विधानसभा चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ता है, बल्कि राज्य में 1951 के बाद दर्ज किया गया अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। इस रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी में महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रही है। इस तरह महिला मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस बार राज्य में कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ।

जो 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद अब तक का सबसे अधिक है। विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढ़कर मतदान में भागीदारी दिखाई। जहां पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा, वहीं महिलाओं का 71.6 फीसदी तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक महिला मतदान है।

दो चरणों में हुए इस चुनाव में पहले चरण में 65.08 फीसदी और दूसरे चरण में 68.76 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में महिला मतदान 69.04 फीसदी रहा, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 74.03 फीसदी तक पहुंच गया। कुल मिलाकर 3.51 करोड़ महिलाओं और 3.93 करोड़ पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लगभग 8.5 लाख चुनावी कर्मियों और 1.4 लाख पोलिंग एजेंटों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। देश-विदेश से आए पर्यवेक्षकों ने भी बिहार के चुनाव को अत्यंत पारदर्शी, व्यवस्थित और सहभागी बताया। दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, बेल्जियम, कोलंबिया समेत छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

दोनों चरणों को मिलाकर, कुल 7,45,26,858 मतदाता थे जिन्होंने वोट डाला। इसमें 3,51,45,791 महिला मतदाता और 3,93,79,366 पुरुष मतदाता शामिल थे। पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाताओं ने 65.08 फीसदी मतदान किया, जबकि दूसरे चरण में 3,70,13,556 मतदाताओं ने और भी अधिक, 68.76 फीसदी मतदान दर्ज किया।

यह आंकड़े बताते हैं कि चुनाव आगे बढ़ने के साथ-साथ मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं का उत्साह और भागीदारी बढ़ी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला मतदाताओं के इस रिकॉर्ड तोड़ 71.6 फीसदी मतदान ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया है। यह एक स्पष्ट संकेत है कि महिला मतदाताओं ने अपने मुद्दों और विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए निर्णायक भूमिका निभाई है।

यह बड़ा अंतर आने वाले चुनावी परिणामों को अप्रत्याशित रूप से प्रभावित कर सकता है। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं कि इस ऐतिहासिक भागीदारी का लाभ किस राजनीतिक दल या गठबंधन को मिलता है। बिहार चुनाव के शुरू होने से पहले ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि महिलाओं का पूरा वोट नीतीश कुमार के हिस्से में जा सकता है।

चुनाव से पहले जिस तरह लाखों महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए, उसने भी महिलाओं को एनडीए की तरफ मोड़ दिया। आज के एक्जिट पोल में यह वोट एनडीए के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। उधर, विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के आसार जताए गए हैं।

अधिकांश सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलते दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को अपेक्षाकृत कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी ने इस बार के बिहार चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है ।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो