लाइव न्यूज़ :

'बोल दो कोरोना हो गया', लालू ने किया जेल से बीजेपी विधायक को फोन! सुशील मोदी ने शेयर किया ऑडियो क्लिप

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2020 12:01 IST

बिहार में विधानसभा के स्पीकर पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ऑडियो क्लिप शेयर कर लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने एक ऑडियो क्लिप शेयर कर लालू पर बीजेपी विधायक को प्रलोभन देने का आरोप लगायासुशील मोदी के आरोप के अनुसार लालू ने पीरपैंती विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन किया

बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक ऑडियो जारी कर लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर दावा किया है कि लालू ने जेल से बीजेपी के एक विधायक को फोन कर बिहार विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव में गैरहाजिर होने को कहा और साथ आने का लालच भी दिया। 

सुशील मोदी के अनुसार लालू ने जेल से बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन किया और भविष्य में मंत्री पद देने का लालच दिया। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि फिलहाल हम नहीं कर सकते हैं। इसमें कथित तौर पर लालू बीजेपी एमएलए ललन पासवान को ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे स्पीकर के चुनाव में अनुपस्थित रहे और बोल दें कि कोरोना हो गया। 

इस पर पासवान लगातार कह रहे हैं कि वे पार्टी में हैं और ऐसा करने पर परेशानी हो जाएगी। सुशील कुमार मोदी ने बुधवार सुबह इस फोन कॉल का ऑडियो ट्वीट किया और लिखा, 'लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत, लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए।'

बता दें कि ललन पासवान बिहार के भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने मांग की है कि लालू यादव को रांची से हटाकर तिहाड़ जेल भेजना चाहिए। हालांकि, राजद ने आरोपों को बेबुनिया बताया है। लालू इस समय चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं।

इससे पहले मंगलवार शाम सुशील कुमार मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए ऐसा ही आरोप लगाया था। सुशील मोदी ने एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद लालू प्रसाद इस नंबर से बात कर सकते हैं। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘लालू राजग विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस प्रकार के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।’

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसुशील कुमार मोदीबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित