लाइव न्यूज़ :

72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या करेंगे?, ललन सिंह ने कहा-आरसीपी सिंह की जरूरत नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2026 17:37 IST

जदयू के 72 से 42 पर पहुंचा दिए थे। इस पार्टी के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं और बिहार की जनता ने फिर से नीतीश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या ही करेंगे?ललन सिंह ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जानते तक नहीं हैं।मिट्टी में मिलाने की बातें करता था, वह आज खुद राजनीति के हाशिये पर है।

पटनाः जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जदयू में वापसी की अटकलों पर अब संकट के बादल छा गए हैं। आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की खबरों पर केन्द्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि पार्टी को गर्त में पहुंचाने वाले लोगों के लिए जदयू में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा है कि आरसीपी सिंह जैसे नेताओं की जरूरत जदयू को नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि कौन आरसीपी सिंह, इन लोगों के लिए जदयू में कहीं स्थान नहीं है। जदयू के 72 से 42 पर पहुंचा दिए थे। इस पार्टी के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं और बिहार की जनता ने फिर से नीतीश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया। ऐसे में 72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या ही करेंगे?

वहीं, पार्टी के पूर्व सहयोगी प्रशांत किशोर को लेकर ललन सिंह ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि वह उन्हें जानते तक नहीं हैं। उन्होंने पीके के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि जो व्यक्ति कुछ समय पहले तक नीतीश कुमार को राजनीति से बाहर करने और उन्हें मिट्टी में मिलाने की बातें करता था, वह आज खुद राजनीति के हाशिये पर है।

ललन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की बातों को पार्टी गंभीरता से नहीं लेती और न ही उनके लिए भविष्य में कोई स्थान सुरक्षित है। ललन सिंह ने कहा की प्रशांत किशोर ने जदयू को 25 सीट भी नहीं आने का दावा किया था। यहां तक की राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया था। लेकिन जदयू 85 सीटें जीती। उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए। अभी तक छोड़ा क्यों नहीं?

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव की बैठकों और उनकी रणनीति पर टिप्पणी करते हुए ललन सिंह ने कहा कि हर पार्टी को अपनी गतिविधियां चलाने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजस्वी अपनी पार्टी की मजबूती के लिए जो भी कर रहे हैं, वह उनका आंतरिक मामला है और इससे जदयू की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास निरंतर जारी है और जनता का भरोसा आज भी उन्हीं के साथ है। बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में आरसीपी सिंह ने पहले अपने पुराने राजनीतिक रिश्तों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि आपको कहां से लगता है कि हम लोग दो हैं। हम उनके साथ 25 वर्षों से रहे हैं। जितना हम उनको जानते हैं और जितना वह मुझे जानते हैं, उतना कोई दूसरा जानता है क्या?”

टॅग्स :Rajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र