लाइव न्यूज़ :

Holi 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 12:45 IST

Holi 2026: इस बीच राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ठुमके लगाएल जबकि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली का प्यारा वीडियो शेयर किया है।

Open in App

Holi 2026:  बिहार में होली का त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नेताओं से लेकर आम लोग रंग-गुलाल, ढोल और जुलूस के साथ त्योहार को खूब उत्साह के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ठुमके लगाएल जबकि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली का प्यारा वीडियो शेयर किया है।

वहीं राजधानी पटना के एग्जिबिशन रोड में मटन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। इस तरह आम से लेकर खास तक, नेता से लेकर अभिनेता तक सब रंगों में सराबोर हैं और नाच-गा रहे हैं।

पूरे प्रदेश में प्यार, उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है। रामकृपाल यादव ने बुधवार को पटना के गांधी मैदान में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें रंग लगाया और मंत्री ने भी जमकर गुलाल उड़ाया। इसके अलावा उन्होंने न सिर्फ गाना गाया बल्कि वह बैंड-बाजे की थाप पर डांस करते नजर आए।रामकृपाल यादव ने कहा कि "पिछले 40 वर्षों से इसी स्थान पर, जो मॉर्निंग वॉकर्स संघ है, उनके माध्यम से होली का आयोजन किया जाता है।

आज पुन: हम लोग होली मना रहे हैं। पूरे बिहार में आज होली मनाई जा रही है और हम सभी को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहते हैं। खासकर किसानों को। वे खुश रहें और खूब उत्पादन करें। उधर होली को लेकर बुधवार सुबह से ही जबर्दस्त उल्लास देखने को मिल रहा है। शहर की गलियां और मुख्य सड़कें रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रही हैं। सुबह होते ही बच्चे हाथों में पिचकारी और गुलाल लेकर घरों से निकल पड़े। गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को रंगों से भिगोते हुए बच्चों की टोली खूब मस्ती करती दिखी। युवाओं में भी होली का खास उत्साह देखा जा रहा है।

जगह-जगह साउंड सिस्टम पर होली गीत बज रहे हैं, जिनकी धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कई जगहों पर पारंपरिक और फिल्मी होली गीतों पर लोग झूमते दिखे। बाजारों में भी रंग, गुलाल और पिचकारी की खरीदारी को लेकर भीड़ बनी रही। वहीं सोशल मीडिया पर भी होली की धूम है

होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक है। हुड़दंग, धार्मिक भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोग जेल तक जा सकते हैं।

टॅग्स :होलीबिहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र