लाइव न्यूज़ :

बिहार: गिरिराज सिंह का RJD पर तंज, शिवानंद तिवारी राहुल गांधी को ओबामा से अधिक जानने लगे हैं

By अनुराग आनंद | Updated: November 16, 2020 07:03 IST

शिवानंद तिवारी के इस बयान पर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 नवंबर कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तारकिशोर प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधीबिहार चुनाव के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे, ऐसे तो आप अपनी पार्टी नहीं चला सकते हैं। शिवानंद ने कहा था कि राहुल के व्यवहार से तो लगता है कि वह अप्रत्यक्ष तौर पर वह भाजपा को ही फायदा पहुंचाते हैं। 

शिवानंद तिवारी के इस बयान पर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यूं है?

बता दें कि 15 नवंबर कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों को नीतीश कुमार नीत नयी राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया। भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।’’

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया ।

बैठक में सुशील कुमार मोदी ने पार्टी विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रसाद के नाम का प्रस्ताव किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया । प्रसाद अब सुशील मोदी की जगह ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में आज सम्पन्न राजग विधानमंडल की बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूं।’’

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारआरजेडीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र