लाइव न्यूज़ :

Bihar flood: 11 जिला, 259 पंचायत और 5.35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 5 ने जान गंवाई, नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2024 15:49 IST

Bihar flood: बक्सर के 1780, भोजपुर 70234, सारण में 76019, वैशाली में 94600, पटना में 93000, समस्तीपुर में 7600, बेगूसराय में 45000, लखीसराय में 45000, मुंगेर में 81363, खगड़िया में 19770 और भागलपुर में 1192 लोग प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना और वैशाली में गंगा के जलस्तर का जायजा लिया।अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

Bihar flood:बिहार के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। कई जिलों में बाढ़ का पानी शहरी क्षेत्र में भी फैल चुका है। लोगों का पलायन जारी है। बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे तो डूबने की घटनाएं भी बढ़ गई है। गंगा किनारे बसे अधिकांश जिलों के निचले इलाके में गंगा नदी का पानी फैल जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 11 जिलों की 259 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 5.35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में बक्सर के 1780, भोजपुर 70234, सारण में 76019, वैशाली में 94600, पटना में 93000, समस्तीपुर में 7600, बेगूसराय में 45000, लखीसराय में 45000, मुंगेर में 81363, खगड़िया में 19770 और भागलपुर में 1192 लोग प्रभावित हैं। वहीं, अबतक पांच लोगों ने बाढ़ में जान गंवाई है।

हालांकि मौत के अधिक मामले सामने आए हैं। राजधानी पटना में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी कई इलाकों में फैल गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिए हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। वरीय पदाधिकारियों को कैंप करने का भी निर्देश दिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया था। अब शनिवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना और वैशाली में गंगा के जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बाढ़ को देखते हुए आधा दर्जन जिलों में एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा किनारे स्थित जिलों को अलर्ट किया है। निचले इलाकों में पानी बढ़ने के बाद अब लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। वहीं गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गंगा किनारे के जिलों की समीक्षा की। दरअसल, पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। भागलपुर के शहरी क्षेत्र में भी पानी घुस चुका है। मस्तीपुर जिले अब तक कुल तीन लोगों की जान गई है।

टॅग्स :बिहारबाढ़मौसमपटनामौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र