लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे केन्द्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, ईसी ने नोटिस जारी कर मांगा 24 घंटे के भीतर जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2025 15:57 IST

ललन सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर वीडियो में ललन सिंह विपक्षी मतदाताओं को वोट देने से रोकने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक बयान से फंस गए हैं। अब चुनाव आयोग ने उनके बयान के खिलाफ संज्ञान लेते हुए नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। जानकारी अनुसार ललन सिंह ने मोकामा में एक बयान दिया था। उस बयान के आलोक में चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है। नोटिस बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भेजा गया है। ललन सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर वीडियो में ललन सिंह विपक्षी मतदाताओं को वोट देने से रोकने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है। 

चुनाव आयोग ने ललन सिंह के बयान को आचार संहिता का संभावित उल्लंघन माना है। उल्लेखनीय है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक बाहुबली नेता अनंत सिंह 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब ललन सिंह ने मोकामा चुनाव का कामान अपने हाथों में ले लिया है। ललन सिंह ने बीते दिन कहा था कि अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में हमने मोकामा चुनाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। 

साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि मोकामा के एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। दरअसल, ललन सिंह मोकामा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ललन सिंह कथित तौर पर कहते हैं कि एक-दो नेता हैं, तो चुनाव के दिन इनको घर से मत निकलने दो। इनको घर में ही बंद कर दीजिए। 

वायरल वीडियो में ललन सिंह आगे कहते दिख रहे हैं कि अगर वो बहुत हाथ-पैर जोड़ते हैं तो कहिए कि चलिए हमारे साथ अपना वोट दीजिए और घर आकर सोइए। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है और 24 घंटा के भीतर जवाब मांगा है। उधर, राजद ने ललन सिंह के वीडियो को एक्स पर शेयर किया है और निशाना साधा है। 

राजद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोजर चढ़ाते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है। कहां है मरा हुआ आयोग?”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Lalan Singhजेडीयूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र