लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगी वोटिंग, देखें चुनाव का पूरा शिड्यूल

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2020 13:24 IST

सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार चुनाल के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7.6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्वारनटाइन किए गए कोरोना मरीज़ मतदान के अंतिम दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार चुनाव तीन चरणों में करवाया जाएगा। आपको बता दें पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।

कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार की 243 सीटों वाली  विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 38 सीटें आरक्षित हैं। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव करवाया जाएगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगा। तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।  

सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार चुनाल के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7.6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्वारनटाइन किए गए कोरोना मरीज़ मतदान के अंतिम दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में उनक वोट डाला जा सकेगा। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। उम्मीदवारों पर केस की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 

चुनाव आयोग ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं। 

कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी हैं। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारविधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं