लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result: बिहार में देर रात को कड़े मुकाबले के बाद NDA को मिला बहुमत, जानें 10 महत्वपूर्ण बातें

By अनुराग आनंद | Published: November 11, 2020 7:08 AM

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 243 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 125 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 74 सीटों पर, जदयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का अंतिम परिणाम 10 नवंबर को देर रात 12 बजे के बाद आया। अंतिम परिणाम आते ही साफ हो गया कि एक बार फिर से प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है। 

मंगलवार को दिन भर महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहा। सुबह के शुरुआती रूझान में राजद नेतृत्व वाली महागठबंधन ने बढ़त बना ली थी, लेकिन दोपहर होते-होते एनडीए महागठबंधन से आगे निकलने लगा। शाम के करीब 5 बजे स्थिति थोड़ा-थोड़ा साफ होने लगा और देर रात स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर से बिहार में सुशासन बाबू की ही सरकार बनेगी। 

आइए बिहार चुनाव परिणाम से जुड़े 10 अहम बातों को जानते हैं-

1 बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 243 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 125 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 74 सीटों पर, जदयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

2 विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा एवं माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव इतिहास रचते-रचते रह गए। 

3 बिहार में विधानसभा चुनाव के अब तक आए परिणाम और रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) को खासा नुकसान हो रहा है और इसका कारण बन रही है चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) जो इस बार अकेले दम चुनाव मैदान में थी। 

4 रुझानों में पिछड़ जाने पर आरजेडी ने ट्वीट किया कि हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'

5 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। सूत्रों ने शाह और कुमार की फोन पर हुई बातचीत के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

6 बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। पीएम ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।

7 बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती। इसके अलावा, खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया ने भी ईवीएम हैक होने का आरोप लगाया।

8 असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएमआईएम एक सीट जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

9  ईवीएम की विश्वसनीयता के संबंध में कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। 

10 इस विधानसभा चुनाव के बाद वाम दल अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं और उनके उम्मीदवार 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल तीन प्रमुख वाम दलों- भाकपा (माले), भाकपा और माकपा- ने कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाकपा (माले) ने 19, भाकपा ने छह और माकपा ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपुष्पम प्रिया चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

क्राइम अलर्टबिहार में व्यक्ति और उसकी नाबालिग 'पत्नी' की हिरासत में हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका थाना, जानें पूरा मामला

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारतSheohar Lok Sabha seat: शिवहर की कहानी रोचक, अब तक 10 सांसद चुने, इस सीट पर आधी आबादी सबसे आगे, पढ़िए इतिहास

क्राइम अलर्टPatna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा