लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result: आज आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे, 55 काउंटिंग सेंटर पर गिने जाने हैं वोट, जानें 5 अहम बातें 

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 06:32 IST

बिहार में मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ी तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव आयोग कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए काफी ऐहतियात बरत रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मतगणना केंद्र के आसपास तीन लेयर का सुरक्षा घेरा होगा।मतगणना स्थल की हर टेबल पर एक ही मतगणनाकर्मी मौजूद रहेगा।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज (10 नवंबर) को आने वाले हैं। तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव एक तरह से देखा जाए तो अपने अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए हर तरह से तैयारी कर ली है। 

अब से कुछ देर बाद ही राज्य के 243 विधानसभा के लिए मतों की गिनती शुरू होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 55 काउंटिंग सेंटर पर वोट गिने जाने हैं। 

जानें कोरोना महामारी के दौरान वोटों की गिनती से जुड़ी 5 अहम बातें

- बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है। 

- चुनाव आयोग का निर्देश है कि काउंटिंग टेबल पर ईवीएम की कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट को लाने से पहले ही उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

- कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की डी सीलिंग और चुनाव परिणाम को प्रदर्शित करने के लिए मतगणना स्थल की हर टेबल पर एक ही मतगणनाकर्मी मौजूद रहेगा।

- चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए फेस मास्क अनिवार्य किया गया है।

- चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतगणना के दौरान वहां मौजूद रहने वाले काउंटिंग एजेंट को किन्हीं प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए उन्हें पर्याप्त जगह मुहैया कराई जाए।   

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र