लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने बीजेपी के 22 बागियों को दिया था टिकट, सभी हारे, कौन है LJP का वो एकमात्र शख्स जिसे मिली जीत

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2020 08:35 IST

Bihar Election Result: बिहार में सबसे बुरा हाल एलजेपी का हुआ। पार्टी केवल एक सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। एलजेपी ने बीजेपी के कई बागियों को भी टिकट दिया था लेकिन इसका उसे कोई फायदा नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव के नतीजों में एलजेपी का सबसे बुरा हाल, एनडीए का भी कराया नुकसानएलजेपी को एकमात्र जीत बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा सीट पर मिली, राजकुमार सिंह 333 मतों से जीते

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में सबसे बुरा हाल लोक जनशक्ति पार्टी का रहा। चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर बिहार में चुनाव लड़ने का फैसला किया लेकिन पार्टी केवल एक सीट जीत सकी। एलजेपी को एकमात्र जीत बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा सीट पर मिली। चिराग के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले का खामियाजा एनडीए को भी भुगतना पड़ा। 

सबसे ज्यादा नुकसान जेडीयू को हुआ। चिराग पासवान पूरे चुनाव के दौरान नीतीश पर हमला बोलते रहे और आखिरकार जेडीयू को वोट ही काटने में सफल रह सके। इन सबके बीच दिलचस्प तथ्य ये भी है कि चिराग ने बीजेपी और एनडीए के कई बागियों को टिकट दिया था। इसके बावजूद उनकी ये सियासी चाल विफल रही।

चिराग पासवान ने बीजेपी के 22 बागियों को दिया था टिकट 

बिहार में तीनों चरणों में हुए चुनाव में बीजेपी के बागी मैदान में थे। हालांकि, इससे कोई फायदा एलजेपी को नहीं हुआ। इन 22 बागियों में 21 उन सीटों पर खड़े थे जहां से जेडीयू मैदान में थी जबकि एक उम्मीदवार बनियापुर से एनडीए की हिस्सेदार वीआईपी के खिलाफ था।

बीजेपी के बागियों में दिनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, पालीगंज से उषा विद्यार्थी, झाझा से डॉ रवींद्र यादव, जहानाबाद से इन्दू कश्यप, घोषी से राकेश कुमार सिंह, संदेश से श्वेता सिंह और अमरपुर से मृणाल शेखर थे, जो एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े। 

इसके अलावा रघुनाथपुर से मनोज कुमार सिंह, जीरादेई से विनोद तिवारी, गौड़ाबौराम से राजीव कुमार ठाकुर, दरभंगा ग्रामीण से प्रदीप कुमार ठाकुर, महाराजगंज से कुमार देव रंजन सिंह, बनियापुर से तारकेश्वर सिंह, एकमा से कामेश्वर सिंह मुन्ना, सुगौली से विजय प्रसाद गुप्ता, रानीगंज से परमानंद ऋषिदेव, अररिया से चंद्रशेखर सिंह बबन, कदवा से चंद्रभूषण ठाकुर, लौकहा से प्रमोद कुमार प्रियदर्शी, मधेपुरा से साकार सुरेश यादव और बरारी से विभाषचंद्र चौधरी वो नाम रहे जिन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ एलजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा।

LJP के राजकुमार सिंह 333 मतों से जीते

एलजेपी को एकमात्र जीत बेगूसराय जिले में आने वाली मटिहानी विधानसभा सीट पर मिली। यहां जीत का अंतर बेहद कम रहा। एलजेपी उम्मीदवार राज कुमार सिंह ने 333 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 61364 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के नरेंद्र कुमार सिंह (बोगो सिंह) को 61031 वोट हासिल हुए। 

यहां माकमा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी कड़ी चुनौती पेश की और 60599 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इस सीट पर दूसरे फेज में तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी और 60.7% मतदान हुआ था। इससे पहले 2015 के चुनावों में जेडीयू उम्मीदवार बोगो सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

राज कुमार सिंह 80 के दशक में 'तस्कर सम्राट' कहे गए कामदेव सिंह के बेटे हैं। कामदेव सिंह को कई लोगों के बीच गरीबों के मसीहा के दौर पर भी देखा जाता था। वहीं, पुलिस के अनुसार तस्करी का जाल उन्होंने बिहार से लेकर नेपाल तक तब फैला रखा था। 1980 में उनका एनकाउंटर हुआ था। कामदेव कांग्रेस के समर्थक माने जाते रहे थे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र