लाइव न्यूज़ :

हसनपुर सीट पर चुनाव जीतने के बाद RJD नेता तेजप्रताप यादव ने जनता को दिया धन्यवाद, मैथली में लिखा ये पोस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2020 22:20 IST

हसनपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के अलावा जदयू से वर्तमान विधायक राजकुमार राय, पप्पू यादव की पार्टी जाप से अर्जुन प्रसाद यादव, लोजपा से युवा मनीष सहनी, आम अधिकार मोर्चा से दिलीप कुमार, राष्टीय जन विकास पार्टी के भानु पंडित, राष्ट्र सेवा दल से विरेन्द्र यादव एवं निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार आदि मैदान में थे।

Open in App
ठळक मुद्देहसनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के तेजप्रताप यादव ने जीत दर्ज कर ली है। हसनपुर सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के तेजप्रताप यादव ने जीत दर्ज कर ली है। हसनपुर सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस वीवीआईपी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बड़े भाई चुनावी मैदान में थे। जीत दर्ज कराने के बाद आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने हसनपुर की जनता का धन्यवाद किया।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, आंहां सभैं के आशीर्वाद से हसनपुर जीत गेल छिऽअई।✌️ हसनपुर के महान जनता सभैं के खूब-खूब धन्यवाद देई छिऽअई।'

बता दें कि 2015 में तेजस्वी के साथ ही अपना राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले तेज प्रताप यादव महागठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। बता दें कि हसनपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के अलावा जदयू से वर्तमान विधायक राजकुमार राय, पप्पू यादव की पार्टी जाप से अर्जुन प्रसाद यादव, लोजपा से युवा मनीष सहनी, आम अधिकार मोर्चा से दिलीप कुमार, राष्टीय जन विकास पार्टी के भानु पंडित, राष्ट्र सेवा दल से विरेन्द्र यादव एवं निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार आदि मैदान में थे।

हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में वोटों का गणित

कुल मतदाता- 2 लाख 91 हजार 992 पुरूष मतदाता - 1 लाख 54 हजार 453महिला वोटर्स- 1 लाख 37 हजार 531 

 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र