लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: परसा सीट से लालू यादव के समधी चंद्रिका राय RJD उम्मीदवार से हारे, जानें किसने हराया

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 16:58 IST

चंद्रिका राय दरअसल लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। चुनाव में तेज प्रताप यादव के पत्नी एश्वर्या से विवाद का मुद्दा भी खूब छाया हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रिका राय को 38121 मत प्राप्त हुआ जबकि राजद उम्मीदवार छोटे लाल राय को 51831 मत प्राप्त हुआ है।राजद से बगावत करके चंद्रिका राय इस सीट से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। 

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रूझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझान में एनडीए को बढ़त मिलता दिख रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, परसा विधानसभा सीट से लालू प्रसाद यादव के समधी व जनता दल यू के उम्मीदवार चंद्रिका राय चुनाव में हार गए हैं। यहां से राजद उम्मीदवार छोटे लाल यादव को जीत मिली है। 

बता दें कि चंद्रिका राय को 38121 मत प्राप्त हुआ जबकि राजद उम्मीदवार छोटे लाल राय को 51831 मत प्राप्त हुआ है। राजद से बगावत करके चंद्रिका राय इस सीट से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। 

चंद्रिका राय दरअसल लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं। चुनाव में तेज प्रताप यादव के पत्नी एश्वर्या से विवाद का मुद्दा भी खूब छाया हुआ था। चुनावी प्रचार में भी इस मुद्दे को उछाला गया। एश्वर्या और उनकी मां भी आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ अपने पिता के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे। 

दरअसल, कभी लालू के बेहद करीबी माने जाने वाले चंद्रिका राय ने बेटी की वैवाहिक जिंदगी को लेकर हुए विवाद के बाद आरजेडी का दामन छोड़ दिया था। 

ऐसे में, परसा की राजनीतिक लड़ाई लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवारों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर भी देखी जाने लगी थी। चंद्रिका राय 1985 से छह बार परसा के विधायक रहे हैं। वहीं, अब जेडीयू से आरजेडी में आए छोटे लाल परसा सीट से 2005 और 2010 में चंद्रिका राय को हरा चुके हैं।

साल 2015 में आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था और ये सीट लालू यादव की पार्टी के खाते में चली गई थी। तब चंद्रिका राय जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

टॅग्स :बिहारपरसाआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र