लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान को लेकर घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सहयोगी जदयू और विपक्षी दलों के सवालों से परेशान, ट्वीट वार जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2023 17:09 IST

बिहारः जदयू प्रवक्ताओं की तरफ से लगातार तेजस्वी यादव को घेरने का सिलसिला जारी है। मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने इस मामले में आक्रामक रुख बनाए रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू लगातार तेजस्वी से सवाल पूछ रही है।अभिषेक झा ने तेजस्वी से मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जवाब मांगा है।पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिचाई सुनवाई तो ठीक है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान को लेकर घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार विपक्षी दलों और सहयोगी दल जदयू के सवालों से परेशान हैं। नीतीश कुमार खुद सीधे-सीधे तेजस्वी को चंद्रशेखर के मामले पर कोई निर्देश तो नहीं दे रहे हैं, लेकिन, उनकी पार्टी लगातार तेजस्वी से सवाल पूछ रही है।

जदयू प्रवक्ताओं की तरफ से लगातार तेजस्वी यादव को घेरने का सिलसिला जारी है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने इस मामले में आक्रामक रुख बनाए रखा है, तो वहीं पार्टी के दूसरे प्रवक्ता निखिल मंडल और अभिषेक झा ने भी तेजस्वी यादव से सवाल पूछ डाला है।

पार्टी के प्रवक्ता निखिल मंडल और अभिषेक झा ने तेजस्वी से मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जवाब मांगा है। निखिल मंडल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा है, पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिचाई सुनवाई तो ठीक है। लेकिन, कार्रवाई कबतक होगी यह भी बता दें? बता दें कि तेजस्वी यादव जब विपक्ष के नेता थे तब वह पढ़ाई कमाई दवाई सुनवाई जैसे स्लोगन का इस्तेमाल किया करते थे।

अब जदयू प्रवक्ता ने उसी लहजे में तेजस्वी से जवाब मांगा है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने ट्वीट करके लिखा है कि .. पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और करवाई की बातें करना तो अच्छा है, लेकिन वक्त आने पर सुनवाई और कार्रवाई में इतना पीछे हट जाना... पता नहीं किस बात की दुहाई है? वहीं कुछ देर बाद अभिषेक झा ने उस ट्वीट को हटा दिया।

इससे पहले नीरीज कुमार ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया था। इससे माना जा रहा है कि बिहार की महागठबंधन सरकार में ट्विटर वार शुरू हो गया है। नीरज कुमार के नये ट्वीट के बाद दोनो दलों के नेताओं के बीच परोक्ष रूप से वार-पलटवार शुरू हो गया है। इस ट्विटर वार से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र