लाइव न्यूज़ :

बिहार: "सत्ता के धृतराष्ट्र हो गये हैं, अपहरण उद्योग की हो रहे है वापसी", पुष्पम प्रिया चौधरी का नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 5, 2022 22:14 IST

बिहार के विधानसभा चुनाव में फेल हो चुकीं द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। चौधरी ने कहा कि विकास पुरुष की छवि रखने वाले नीतीश कुमार 10 साल में सत्ता के धृतराष्ट्र बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला नीतीश कुमार विकास पुरूष का रूप धर कर आए थे, लेकिन 10 साल में सत्ता के धृतराष्ट्र बन गए हैंनीतीश कुमार के लिए दिल्ली 2014 में भी दूर थी और 2024 में भी दूर ही रहेगी

पटना:बिहार को नंबर बनाने का इरादा रखने वाली और चुनावी दाव में फेल हो चुकीं द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने महागठबंधन पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। पुष्पम ने जुबानी हमले में नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद को भी लपेटते हुए बिहार में बढ़ते अपराध के लिए मौजूदा सरकार की जमकर आलोचना की है।

विदेश से पढ़ाई करके बिहार में बदलाव के लिए द प्लूलर्स पार्टी का गठन करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धृतराष्ट्र की संज्ञा दी है। चौधरी ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, "‘अपहरण-उद्योग’ की भी वापसी हो रही है। नीतीश कुमार विकास-पुरूष का रूप धर कर आए थे, पर 10 साल में सत्ता के धृतराष्ट्र बन गए। दिल्ली 2014 में भी दूर थी, 2024 में भी दूर ही रहेगी। इतिहास ऐसे लोगों के प्रति बहुत निर्दयी होता है।"

साल 2020 में बीते बिहार विधानसभा के चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीटों पर खड़ी हुई थी लेकिन दोनों विधानसभा सीटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट से चुनाव लड़ने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने लोकल अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को बिहार के अगले मुख्यमंत्री ते तौर पर प्रोजेक्ट किया था लेकिन दोनों सीटों पर जनता ने उन्हें हराकर अगले पांच साल इंतजार करने के लिए घर भेज दिया था।

लेकिन चुनावी हार के बाद भी पुष्पम प्रिया चौधरी के धारदार तेवर कमजोर नहीं हुए और उन्होंने हार का ठीकरा सीधे ईवीएम पर फोड़ते हुए कहा था कि दोनों विधानसभा सीटों पर उन्हें जनता का बहुत प्यार मिला था लेकिन भाजपा ने ईवीएम हैक कराकर उन्हें मात दे दी है।

बिहार की राजनीत‍ि को बदलने का दम भरने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी मूलरूप से दरभंगा जिले की रहने वाली है। साल 2020 में प्लूरल्स पार्टी बनाकर वो प्रदेश में नई तरह की राजनीति को जन्म देना चाहती थीं लेकिन शुरुआत में ही उन्हें जनता ने सीरे से खारिज कर दिया था। दरभंगा में 12वीं तक शिक्षा लेने के बाद पुष्पम बिहार से बाहर गईं और यूनाइटेड किंगडम गईं और यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से गवर्नेन्स, डेमोक्रेसी और डिवेलपमेंट इकोनॉमिक्स की शिक्षा लेकर बिहार वापस लौटी हैं।

टॅग्स :पुष्पम प्रिया चौधरीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र