लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी के 'नीतीश कुमार बनना चाहते थे उपराष्ट्रपति' वाले बयान पर बोले बिहार के सीएम- क्या मजाक है! ये फर्जी है

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2022 11:55 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने ये सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। क्या मजाक है! यह फर्जी है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा कि क्या वे भूल गए कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका कितना समर्थन किया?कुमार ने ये भी कहा कि वे मेरे खिलाफ बातें करते रहें ताकि उन्हें फिर से पोजिशन मिल जाए।पिछली राजग सरकार में सुशील मोदी के बजाय तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

पटना: भाजपा से नाता तोड़ कर मंगलवार को विपक्षी पार्टी राजद के साथ हाथ मिलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि आपने एक आदमी (सुशील मोदी) को यह कहते सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। क्या मजाक है! यह फर्जी है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। क्या वे भूल गए कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका कितना समर्थन किया? 

कुमार ने ये भी कहा कि वे मेरे खिलाफ बातें करते रहें ताकि उन्हें फिर से पोजिशन मिल जाए। बता दें कि कुमार ने बुधवार को कहा था कि भाजपा को 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। नीतीश कुमार ने यह टिप्पणी अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए की थी। 

सुशील के बारे में सवालों के जवाब में उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, "वह एक प्रिय मित्र रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। अगर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया होता तो चीजें इस स्तर पर नहीं पहुंचतीं।" कुमार यह कहते रहे हैं कि वह 2020 में उनकी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री बने रहने के मूड में नहीं थे, लेकिन भाजपा के नेताओं के आग्रह पर उन्होंने ऐसा किया। पिछली राजग सरकार में सुशील मोदी के बजाय तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र