लाइव न्यूज़ :

2005-2026?, किसी के घर में होली नहीं मनाई गई, जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रो पड़े?, हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 12:36 IST

बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से नीतीश कुमार को 2025-30 के कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है... बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए...

Open in App
ठळक मुद्देहम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।बिहार की बागडोर किसी और के हाथों में नहीं जाने देना चाहते।नीतीश कुमार को वोट दिया था और वे चाहती हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। कुमार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे और तब से संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रो पड़े और बोले कि नीतीश कुमार के अलावा कोई और स्वीकार्य नहीं है। एक अन्य जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबर से, किसी के घर में होली नहीं मनाई गई। न तो जेडीयू ने और न ही बिहार की जनता ने होली मनाई। हमारी होली बर्बाद हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से नीतीश कुमार को 2025-30 के कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है... बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए... हम बिहार की बागडोर किसी और के हाथों में नहीं जाने देना चाहते।" महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में नीतीश कुमार को वोट दिया था और वे चाहती हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयूआरजेडीनरेंद्र मोदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र