लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार मास्टरस्ट्रोक?, महिला वोटर पर नजर?, चुनाव तारीखों की घोषणा से ठीक पहले 75 लाख महिला खाते में 10000-10000 रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2025 13:56 IST

आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।

Open in App
ठळक मुद्दे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले 75 लाख महिलाओं को राशि दी गई।‘जीविका दीदी की संख्या एक करोड़ 40 लाख हो गई।’ छोटे उद्यमों को बड़े व्यवसायों में बदलने के लिए भी प्रेरित करेगा।

पटनाःबिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत ट्रांसफर की गई है। खास बात यह है कि महिलाओं को यह राशि लौटानी भी नहीं है। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले 75 लाख महिलाओं को राशि दी गई।

उन्होंने कहा कि ‘पुलिस में भी महिलाओं के लिए आरक्षण दिए हैं। ‘जीविका दीदी की संख्या एक करोड़ 40 लाख हो गई।’ रोजगार अच्छा चलने पर 2 लाख की मदद की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार बिहार के विकास में पूरी लगन से लगी हुई है, जबकि ‘पहले की सरकारें कोई काम नहीं करती थीं’।

मुख्यमंत्री ने योजना के अगले चरण की जानकारी देते हुए कहा कि जिन महिलाओं का रोजगार आगे चलकर अच्छा चलेगा। उन्हें सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। यह कदम महिलाओं को न केवल प्रारंभिक पूंजी प्रदान करने, बल्कि उनके छोटे उद्यमों को बड़े व्यवसायों में बदलने के लिए भी प्रेरित करेगा।

नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत अपना रोजगार शुरू करने के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है और प्रतिदिन नए आवेदन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्हें योजनाओं के लाभ और आगामी चुनावी तैयारियों पर ध्यान देने की सलाह दी।

नीतीश कुमार ने महिलाओं को याद दिलाया कि पूर्व में राजद शासनकाल में कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन अब कानून का राज कायम होने के साथ राज्य में योजनाओं का लाभ हर परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देना है और राज्य के प्रत्येक परिवार को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया था, और तब 75 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया गया था। अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनमें से 25 लाख महिलाओं को आज पहली किस्त प्रदान की गई। शेष महिलाएं 6 अक्टूबर को अपनी राशि प्राप्त करेंगी और उसके बाद यह राशि हर सप्ताह नियमित रूप से जारी की जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने चुनाव को लेकर भी महिलाओं को संदेश दिया कि वे राज्य और समाज में हो रहे विकास कार्यों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास और रोजगार की दिशा में काम कर रही है, और महिलाओं की भागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र