लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Class 10 Exam: मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही गणित पेपर हुआ लीक, वायरल खबर से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: February 17, 2022 12:45 IST

Bihar Board Class 10 Exam: इस परीक्षा में राज्य के 16 लाख, 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं जो 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड के गणित पेपर लीक होने की खबर सामने आई है।यह मात्र एक अफवाह है या सही खबर इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है।परीक्षा के खत्म होने के बाद ही इस पेपर लीक की पड़ताल हो पाएगी।

Bihar Board  Class 10 Exam Question Paper Leak: बिहार बोर्ड के गणित विषय के प्रश्न पत्र के लीक होने की खबर सामने आई है। पेपर लीक होने की खबर से छात्र परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गणित विषय के प्रश्न पत्र के लीक होने का दावा किया जा रहा है जिसके आधार पर कुछ छात्रों द्वारा तैयारी भी करने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है कि यह प्रश्न पत्र सही है या फेक है। इस बात की पुष्टी परीक्षा खत्म होने के बाद ही होगी। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। वहीं परीक्षा को लेकर पुलिस वाले भी सतर्क है। 

इंटर की परीक्षा के प्रश्नपत्र भी लीक होने की उड़ी थी अफवाह

बिहार बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। इसमें राज्य के 16 लाख, 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1525 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इस बीच पेपर लीक होने का भी मामला सामने आया है जिससे छात्र काफी चिंतित दिखाई दिए हैं। हालांकि इससे पहले भी इंटर की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आई थी, लेकिन वह अफवाह गलत निकली थी। जानकारों का कहना है कि यह असामाजिक तत्‍व द्व्रारा भी किया जा सकता है जिसकी बाद में जांच होगी।  

परीक्षा के बाद की जाएगी जांच

बताया जा रहा है कि इस पेपर लीक की जांच परीक्षा खत्म होने के बाद की जाएगी। वहीं बोर्ड ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन शुरूआती पड़ताल में यह एक शरारत बताई जा रही है। आपको बता दें कि मैट्रिक के लिए प्रथम पाली की परीक्षा 12:45 तक चलेगी, इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होगी। कहीं न कहीं इस पेपर लीक को लेकर छात्र जरूर परेशान है और इससे उनके परीक्षा पर भी असर पड़ सकता है। 

टॅग्स :भारतबिहारexamबिहार समाचारMathematical Sciences
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो