लाइव न्यूज़ :

सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर महागठबंधन में खींचतान?, राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए कसी कमर, जनता से संपर्क

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 14:21 IST

Bihar Assembly Elections: सियासत के जानकारों की मानें तो लालू यादव अब यह मान चुके हैं कि सीधे हस्तक्षेप के बिना न तो सीटों का समझौता संभव है और न ही महागठबंधन में तेजस्वी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू की चिंता सिर्फ विरोधियों से नहीं, बल्कि महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस की ‘आनाकानी’ से भी है।राजद को महागठबंधन में ही पीछे धकेला जा सकता है।लालू यादव ने अपनी रणनीति को दोतरफा कर दिया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के अंदर जारी खींचतान और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने से कांग्रेस के इनकार के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उनकी एकमात्र प्राथमिकता अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाना है, जिसके लिए वे तमाम स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद वह लगातार इलाकों का दौरा करने निकल पड रहे हैं। इस बीच खबर है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की ओर से पेश किए जाने के लिए लालू यादव कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिशें कर रहे हैं। लालू की चिंता सिर्फ विरोधियों से नहीं, बल्कि महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस की ‘आनाकानी’ से भी है।

जो सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय पैदा कर रही है। सियासत के जानकारों की मानें तो लालू यादव अब यह मान चुके हैं कि उनके सीधे हस्तक्षेप के बिना न तो सीटों का समझौता संभव है और न ही महागठबंधन में तेजस्वी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जा सकता है। उनकी सक्रियता इसलिए भी बढ़ी है।

क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे निष्क्रिय रहे तो कांग्रेस जैसा बड़ा सहयोगी दल बाद में कन्नी काट सकता है, जिससे राजद को महागठबंधन में ही पीछे धकेला जा सकता है। ऐसे में लालू यादव ने अपनी रणनीति को दोतरफा कर दिया है। एक तरफ, वे अपने पारंपरिक कोर वोट बैंक (मुस्लिम-यादव) को साधने के लिए आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ, वे क्षेत्रीय अस्मिता और विकास के मुद्दों को उठाकर नए मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके हमले लगातार तीखे होते जा रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने नीतीश सरकार के 20 साल के शासन को “दो पीढ़ियों को बर्बाद करने वाला” करार दिया था।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था कि “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में! यह गुजराती फॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा!” यह बयान बिहार के लोगों की भावना को जगाकर जनाधार का विस्तार करने का एक प्रयास माना जा रहा है। लालू की सक्रियता का एक और दिलचस्प पहलू धार्मिक और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश है।

राहुल गांधी के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर जाने के बाद, लालू सपरिवार गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यह कदम ध्रुवीकरण की आशंकाओं को दूर करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि मुसलमानों के हिमायती राजद के लिए ध्रुवीकरण कभी भी फायदेमंद नहीं रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेमुकेश सहनीतेजस्वी यादवबिहारकांग्रेसआरजेडीPashupati Kumar Paras
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र