लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः आने-जाने का खेल शुरू?, जदयू पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2025 16:28 IST

Bihar Assembly Elections: पहला मौका नहीं है जब विनोद सिंह ने जदयू छोड़ी है। इससे पहले भी जदयू छोड़कर लोजपा का दामन थामा था। वर्ष 2021 में दोबारा जदयू में लौट आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव नजदीक देख उन्होंने जदयू का तीर छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।त्यागपत्र मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भेजा है।नीतीश कुमार के उच्च नैतिक मूल्यों और सर्वजन हित की विचारधारा से प्रभावित होकर शामिल हुए थे।

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विनोद कुमार सिंह ने एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की थी। वह लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक देख उन्होंने जदयू का तीर छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब विनोद सिंह ने जदयू छोड़ी है। इससे पहले भी उन्होंने जदयू छोड़कर लोजपा का दामन थामा था। लेकिन वर्ष 2021 में दोबारा जदयू में लौट आए थे। अब एक बार फिर उन्होंने जदयू से नाता तोड़ लिया है। विनोद कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भेजा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे ”नीतीश कुमार के उच्च नैतिक मूल्यों और सर्वजन हित की विचारधारा से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हुए थे। पार्टी की शून्य से शिखर तक की यात्रा में वे साथ रहे और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विधान परिषद सदस्य भी बने। संगठन में पद भी मिला।

उन्होंने लिखा कि वर्तमान में जदयू अपनी घोषित नीतियों पर नहीं चल रही है और अब समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई अहमियत नहीं रह गई है। ऐसे में पार्टी में बने रहना कठिन हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जदयू से अलग होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में सम्मान और आदर बना रहेगा।

नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विनोद कुमार सिंह के इस्तीफे को मिथिलांचल में जदयू के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज थीं। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारती है या नहीं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनानीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र