लाइव न्यूज़ :

दलित नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी यादव-तेजप्रताप सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 06:40 IST

केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मण्डल ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान के आधार पर तेजप्रताप, तेजस्वी, अनिल कुमार साधु (राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), मनोज, सुनिता और कालो पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में एक दलित नेता की हत्या हुई है इस मामले में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में एक दलित नेता की हत्या मामले में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है । केहाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने इस मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव एवं तेजप्रताप यादव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है । केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मण्डल ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान के आधार पर तेजप्रताप, तेजस्वी, अनिल कुमार साधु (राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), मनोज, सुनिता और कालो पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

उन्होंने बताया कि मलिक की पत्नी ने राजनीतिक साजिश के तहत अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कई नेताओं के नाम लिए । उन्होंने कहा कि उनके पति राजद से निकाले जाने के बाद एक निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा और अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर आनंद पांडेय ने वारदात स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया था ।

पुलिस ने वारदात स्थल से एक खोखा और देशी कट्टा बरामद किया है। हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद से निष्कासित कर दिए गए मलिक पडोसी जिले अररिया के रानीगंज विधानसभा से चुनाव लडने की तैयारी में थे। मलिक ने हत्या के पहले राजद नेता तेजस्वी यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं पर टिकट के बदले पैसे की मांग करने, जातिगत टिप्पणी करने और उनसे अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाया था । बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी लगातार दलितों, पिछड़ों, वंचितों की बात करते हैं लेकिन एक वीडियो वायरल हुआ है और वही नेता प्रतिपक्ष की असलियत है।

उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक कार्यकर्ता शक्ति मलिक की हत्या हो गई जिन्होंने टिकट के लिए कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था। प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी ने मलिक से 50 लाख रुपये पहले एवं 20 लाख रुपये टिकट फाइनल होने के बाद मांगें थे और इससे इंकार करने पर शक्ति मलिक को जातिसूचक शब्दों के द्वारा गाली दी गई और आज सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। जदयू नेता अजय आलोक ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराए । 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र