लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गति पकड़ रही हैं राजनीतिक पार्टियां, महागठबंधन के घटक दलों ने गुपचुप शुरू की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2020 15:11 IST

महागठबंधन के ये सभी तीनों नेताओं की बैठक मुकेश सहनी के कार्यालय में हुई. मुकेश सहनी के कार्यालय में चली इस बैठक में उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने प्रवासी मजदूरों की वापसी को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने पर चर्चा की. आने वाले मजदूरों को कैसे राहत पहुंचाई जाए और आने वाले चुनावों में मजदूरो को राहत देने का मामला उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनाकाल में जारी लॉकडाउन के बीच भी बिहार में सियासत तेज हो गई है.बिहार में इस साल के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनावकी तैयारियां शुरू कर दी हैं

पटना: कोरोनाकाल में जारी लॉकडाउन के बीच भी बिहार में सियासत तेज हो गई है. बिहार में इस साल के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनावकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. खासकर राजद के द्वारा अभी से ही इसपर फोकस किया जाने लगा है. ऐसे में महागठबंधन के नेताओं ने इसकी शुरूआत कर दी है.

इसी कड़ी में हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने एक बंद कमरे में बैठक कर अपनी चुनावी रणनीति पर चर्चा की है. हालांकि इस बैठक की जानकारी उनलोगों ने ना तो राजद को दी और न ही कांग्रेस के किसी नेता को. इस बैठक में राजद और कांग्रेस के नेताओं को बुलाया तक नहीं गया. बताया जाता है कि महागठबंधन के ये सभी तीनों नेताओं की बैठक मुकेश सहनी के कार्यालय में हुई. मुकेश सहनी के कार्यालय में चली इस बैठक में उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने प्रवासी मजदूरों की वापसी को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने पर चर्चा की. आने वाले मजदूरों को कैसे राहत पहुंचाई जाए और आने वाले चुनावों में मजदूरो को राहत देने का मामला उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई. सूत्रों की माने तो गठबंधन में सीटों के बंटवारा समय पर होने के लिए राजद और कांग्रेस पर दबाब बनाने पर भी चर्चा हुई. कहा तो यह भी जा रहा है कि इस बैठक का कार्यक्रम पहले से तैयार था. आज बैठक से पहले कल तक सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में थे. आज बैठक शुरू होने से पहले सभी नेता पटना पहुंचे और इस बैठक में शामिल हुए.

वहीं, मांझी, कुशवाहा और मुकेश सहनी की बैठक पर कांग्रेस नेता प्रेमचन्द्र मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि शायद सभी नेता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, इसलिए बैठक में उन लोगों को नहीं बुलाया. बैठक का कमरा छोटा होगा, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट सकता था. उन्होंने कहा कि आपस में बैठकर क्या चर्चा हुई ये वही लोग बता सकते हैं.

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब