लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः "महिला की बात कांग्रेस के साथ", 20-31 अप्रैल तक चलेगा अभियान, घोषणा नहीं न्याय पत्र तैयार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2025 15:36 IST

Bihar Assembly Elections 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि "महिला की बात कांग्रेस के साथ" नामक यह अभियान 20 अप्रैल से 31 अप्रैल तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार को लेकर हम लोग घोषणा नहीं न्याय पत्र तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है।हम लोग तमाम आधी आबादी में मिलेंगे और चर्चा करेंगे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने महिलाओं को अपनी पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, विधायक प्रतिमा दास आदि ने 'चर्चा महिला की बात कांग्रेस के साथ' का पोस्टर जारी किया। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि "महिला की बात कांग्रेस के साथ" नामक यह अभियान 20 अप्रैल से 31 अप्रैल तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर हम लोग घोषणा नहीं न्याय पत्र तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में महिला की बात कांग्रेस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। 20 अप्रैल को इसकी शुरुआत होगी। हर पंचायत और प्रखंड में ये बैठक होगी। इसके तहत हम लोग तमाम आधी आबादी में मिलेंगे और चर्चा करेंगे।

इसके तहत हर पंचायत और प्रखंड में महिला संवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, जीविका दीदियां, रसोइया महिलाएं और समाज की अन्य महिलाएं भाग लेंगी। लांबा ने कहा कि हम सिर्फ घोषणा नहीं कर रहे, बल्कि एक न्याय पत्र तैयार कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं की समस्याएं और उनके समाधान दर्ज होंगे।

वहीं, भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को सिर्फ ठगा है। नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए सामूहिक बलात्कार की जांच तक नहीं हुई। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हर क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के मानदेय को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले ही बिहार के दो जिलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगवाई हैं।

जहां हजारों महिलाएं सेनेटरी पैड तैयार कर स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार भी पा रही हैं। लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र में चार सीटों पर महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी और इस भ्रष्ट सरकार को घेरने का काम मजबूती से करेगी। कांग्रेस के इस अभियान को बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मुद्दों को केंद्र में लाने की एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बिहार में महिलाओं के लिए योजनाएं तो बनती हैं, लेकिन अपराध और भ्रष्टाचार के कारण वे जमीनी हकीकत में तब्दील नहीं हो पातीं। कांग्रेस इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस अब महिलाओं से उनके पास जाकर संवाद करेगी।

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र