लाइव न्यूज़ :

बिहार में LJP के काट के तौर पर सामने आई HAM: पोस्टरवार में जीतन राम मांझी हुए हमलावर, NDA में मच गया है हलचल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2020 21:59 IST

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें भी लगाई गई है. जीतन राम मांझी ने एनडीए में शामिल होने पर इस पोस्टर में बधाई दी गई है. लेकिन लोजपा के किसी भी नेता को मांझी ने अपने पोस्टर में जगह नहीं दी है.

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी लगातार लोक जनशक्ति पार्टी पर हमलावर दिख रहे हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नया पोस्टर जारी कर दिया है.

पटना: महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए में एंट्री का इंतजार कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार लोक जनशक्ति पार्टी पर हमलावर दिख रहे हैं. नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान और उनकी पार्टी का जो स्टैंड रहा है, उस पर मांझी आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं और अब उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नया पोस्टर जारी कर दिया है. मांझी की पार्टी ने 'फर्स्ट बिहार नीतीश कुमार' का नारा दिया है. 

यहां बता दें कि हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों जदयू के सहयोगी दल के बतौर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, उसके बाद आज हम की ओर से पटना में पोस्टर जारी किया गया है. विधानसभा चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी जदयू के सहयोगी दल के तौर पर चुनाव लड़ेगी. मांझी ने गठबंधन को लेकर एक तरफा ऐलान कर रखा है, लेकिन एनडीए में अब तक उनकी अधिकारिक तौर पर एंट्री नहीं हुई है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जारी किया पोस्टर

बावजूद इसके हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें भी लगाई गई है. जीतन राम मांझी ने एनडीए में शामिल होने पर इस पोस्टर में बधाई दी गई है. लेकिन लोजपा के किसी भी नेता को मांझी ने अपने पोस्टर में जगह नहीं दी है. चिराग पासवान या केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तस्वीरें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पोस्टर से गायब है. इस तरह से बिहार में चुनाव की सरगर्मी तेज है और ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की ओर से पोस्टरवार जारी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का यह तेवर तब है जब वह एनडीए में शामिल नहीं हुई है. एनडीए में अगर मांझी शामिल होते हैं तो चिराग पासवान को लेकर टकराव और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. 

चिराग पासवान ने खड़े किए थे CM नीतीश के कार्यशैली पर सवाल

राजनीति के जानकार मानते हैं कि चिराग पासवान को जवाब देने के लिए शीघ्र ही उन्हें मांझी की एंट्री एनडीए में कराने का फैसला किया है. लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अगर इसी तरह खींचतान और बयानबाजी जारी रही तो एनडीए को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. यहां उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे. ऐसे में अब यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि जीतन राम मांझी की ओर से पोस्टर में चिराग पासवान और रामविलास पासवान को शामिल नहीं किया जाना उसी की पलटवार है. इससे पहले भी हम पार्टी की ओर से ये बयान सामने आ चूका है, जिसमें ये बात कही गई थी कि यदि कोई भी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलता है तो उसे बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे में ये पोस्टर बताता है कि जीतनराम मांझी ने अब चिराग पासवान को किनारे लगाने का फैसला कर लिया है.

टॅग्स :विधान सभा चुनाव २०२०बिहार विधान सभा चुनाव २०२०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोक जनशक्ति पार्टीहिंदुस्तान अवाम मोर्चाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू के अंदर नहीं है सबकुछ ठीक, बाहुबली नेता आनंद मोहन बताए जा रहे हैं नाराज

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा दिलचस्प नजारा, नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठने की कोशिश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला