'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2026 19:45 IST2026-05-07T19:45:09+5:302026-05-07T19:45:15+5:30

निशांत कुमार ने कहा कि मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करूंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

"I will follow in accordance with my father's principles; I will continue the work that Father has undertaken for the development of Bihar over the past 20 years," said Nishant Kumar after taking the oath as a minister | 'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जदयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे यह जो दायित्व मिला है मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे। उन्होंने राज्य की जनता से जो वादे किए उन वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

निशांत कुमार ने कहा कि मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करूंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। निशांत ने यह भी जोड़ा कि उनके लिए उनके पिता का मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण है। निशांत कुमार ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं। 

उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को लेकर निशांत ने आश्वस्त किया कि बिहार की प्रगति की रफ्तार को कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की जो प्रक्रिया उनके पिता ने शुरू की थी, उसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक न्याय के साथ विकास पहुंचाना है और इसी दिशा में वे काम करेंगे। 

निशांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि ठीक से काम करो। अभी जो सेटेलाइट टाउनशिप की जो बात चल रही है, उसमें युवाओं को मौका दिया जाएगा। हमने पहले भी पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। बिहार में बाहर से कंपनियां आ रही हैं और जिलों में उद्योग को स्थापित किया जा रहा है।

Web Title: "I will follow in accordance with my father's principles; I will continue the work that Father has undertaken for the development of Bihar over the past 20 years," said Nishant Kumar after taking the oath as a minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे